×

मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ी मुसीबत- ऑस्ट्रिया में पूरे चेहरे के नकाब पर प्रतिबंध

Rishi
Published on: 1 Oct 2017 2:29 PM GMT
मुस्लिम महिलाओं के लिए बड़ी मुसीबत- ऑस्ट्रिया में पूरे चेहरे के नकाब पर प्रतिबंध
X

वियना : ऑस्ट्रिया में सार्वजनिक जगहों पर पूरी तरह से चेहरे को ढकने वाले नकाब पर प्रतिबंध से संबंधित कानून रविवार से प्रभावी हो गया। इस तरह अब महिलाएं सार्वजनिक जगहों पर नकाब नहीं पहन सकेंगी। सरकार के अनुसार, कानून में कहा गया है कि माथे से ठोड़ी तक का चेहरा जरूर दिखना चाहिए, यह ऑस्ट्रियाई मूल्यों की सुरक्षा के लिए है।

यह कानून इस महीने के अंत में होने वाले आम चुनाव से पहले लागू किया गया है और माना जा रहा है कि इससे धुर दक्षिणपंथी फ्रीडम पार्टी को लाभ पहुंच सकता है।

ये भी देखें: फिर पड़ी महंगाई की मार: सब्सिडी वाला रसोई सिलिंडर हुआ महंगा

मुस्लिम समूहों ने इस कानून की आलोचना की है। मुस्लिम समूहों ने कहा है कि सिर्फ 150 ऑस्ट्रियाई मुस्लिम महिलाएं पूरे चेहरे का बुर्का पहनती हैं।

कानून मुस्लिमों के परदे बुर्का या नकाब पर प्रतिबंध लगाता है, लेकिन साथ ही यह मेडिकल फेस मास्क व जोकरों के मेकअप पर भी प्रतिबंध लगाता है।

ये भी देखें: स्वच्छता मैराथन तो बहाना है बीजेपी को जनाधार बढ़ाना है…..मंत्री मथेंगे जिले

फ्रांस व बेल्जियम ने बुर्का पर प्रतिबंध 2011 में लागू किया था और इसी तरह का कदम नीदरलैंड (डच) की संसद उठाने जा रही है।

जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा है कि जहां तक कानूनी रूप से संभव हो सके जर्मनी में पूरी तरह से चेहरे को ढकने वाले नकाब पर प्रतिबंध लागाया जाना चाहिए।

ब्रिटेन में नकाब या बुर्का पर कोई पाबंदी नहीं है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story