×

म्यांमार : पुलिस गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, भीमा-कोरेगांव जैसा मामला

Rishi
Published on: 17 Jan 2018 10:16 AM GMT
म्यांमार : पुलिस गोलीबारी में 9 लोगों की मौत, भीमा-कोरेगांव जैसा मामला
X

नेपीथा : तनावग्रस्त दक्षिण पश्चिम म्यांमार में विरोध प्रदर्शन को तितर बितर करने के लिए पुलिस के प्रयास के दौरान भिड़ंत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। पिछले साल सेना के अभियान के बाद हजारों की संख्या में मुस्लिम रोहिंग्या अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्य इसी इलाके से पलायन कर गए थे। अधिकारियों द्वारा जन सभाओं को प्रतिबंधित किए जाने के बाद मंगलवार रात को प्रदर्शनकारियों ने मरौक-यू स्थित पुलिस थाने को घेर लिया था जिसके बाद पुलिस ने भीड़ पर फायरिंग कर दी।

प्रदर्शनकारी रखाइन में मरौक-यू के प्राचीन बौद्ध साम्राज्य की पराजय को याद करने के लिए यहां इकठ्ठा हुए थे, जिसपर 1785 में मांडले के सैनिकों ने कब्जा कर लिया था। मांडले उस वक्त म्यांमार राजतंत्र का हिस्सा था।

घायलों को रखाइन राज्य की राजधानी सिट्टवे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

ये भी देखें : रोहिंग्या विवाद : बच्चों की किताब से आंग सान सू की का नाम हटाने की मांग

रखाइन म्यांमार के सबसे गरीब राज्यों में से एक है। इसके साथ ही यह रोहिंग्या समुदाय का घर भी है। संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक रोहिंग्या समुदाय म्यांमार सेना के नेतृत्व में चलाए गए जातीय सफाई अभियान का पीड़ित है।

इस कथित उत्पीड़न ने पिछले साल सात लाख रोहिंग्याओं को पड़ोसी बांग्लादेश भागने और बतौर शरणार्थी रहने के लिए मजबूर कर दिया था।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story