×

Mysterious Lady Mummy: रिसर्चर्स को मिली दुनिया की पहली गर्भवती ममी, नाम दिया गया मिस्टीरियस लेडी

Mysterious Lady Egyptian Mummy: वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक 2000 साल पुरानी ममी की खोज की है जिसके पेट में एक सुरक्षित भ्रूण पाया गया है। माना जा रहा इस महिला की उम्र 30 साल के आसपास रही होगी।

Krishna Chaudhary
Published on: 11 July 2022 2:37 AM GMT
Mysterious Lady Mummy
X

Mysterious Lady Mummy (Image Credit : Social Media) 

Click the Play button to listen to article

Mysterious Lady Mummy : रिसर्चर्स को मिस्त्र (Egypt) की पहली गर्भवती ममी मिली है। दो हजार साल पुराने इस ममी के पेट में एक सुरक्षित भ्रूण मिला है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, मृत्यु के समय उसकी उम्र 30 साल रही होगी। माना जा रहा है कि उसकी मौत फर्स्ट सेंचुरी बीसी में हुई होगी। रिसर्चर्स ने पेट में भ्रूण का पता लगाने के लिए ममी का सिटी स्कैन कराया था। जिसमें हैरान कर देनी वाली जानकारी सामने आई।

विज्ञान की दुनिया का पहला मामला

इस खोज से जुड़े मुख्य शोधकर्ता वोसनीज एसमंड और पोलिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने कहा, हमें मिस्त्र या दुनिया के दूसरे इलाके से अब तक कोई गर्भवती ममी नहीं मिली है। विज्ञान की दुनिया का यह पहला मामला है। इसलिए इसका नाम मिस्टीरियस लेडी रखा गया है। हमारे सामने ये सवाल अब भी बना हुआ कि ममी के शरीर में भ्रूण को क्यों छोड़ दिया गया, जबकि उसके बाकी अंग निकाल लिए गए थे। ममी के सिटी स्कैन में पता चला कि मरते समय महिला के पेट में भ्रूण पल रहा था।

भ्रूण अभी भी है सुरक्षित

दो हजार साल बाद भी यह भ्रूण पूरी तरह से सुरक्षित है। इस पर दिखाए गए शो में बताया गया है कि यह भ्रूण सदियों से ममी के पेट के अंदर बॉग डॉगीज की तरह सुरक्षित रहा। अब ये बॉग डॉगीज क्या है ? दरअसल विज्ञान की भाषा में बॉग डॉगीज इंसानों के शव को कहा जाता है, जब ये प्राकृतिक तौर पर ममी बनते हैं। इनके ममी बनने में बहुत अधिक एसिड और बहुत कम आक्सीजन का रोल होता है। यह पीट बॉग कहलाता है। रिसर्च में पता चला कि ममी के गर्भ में मिला भ्रूण इसी प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रहा होगा। या फिर इसी तरह प्राचीन मिस्त्र में ममी को बनाया जाता होगा।

शोधकर्ता डॉ एसमंड कहते हैं कि इस रिसर्च से ये उम्मीद भी जागी है कि मिस्त्र में या दुनिया के किसी अन्य संग्राहलय में ऐसी और ममी हो सकती है, जिनके अंदर भ्रूण मौजूद हो। उन्होंने बताया कि उन्हें अब दुनिया भर से संदेश आ रहे हैं कि उन्हें भी गर्भवती ममी मिली थीं। हम ऐसे दावों की पहले जांच करेंगे, फिर इसे दुनिया के सामने पेश करेंगे।

Bishwajeet Kumar

Bishwajeet Kumar

Next Story