×

अंतरिक्ष में कोरोना: NASA ने खोज निकाला ऐसा Corona, गायब होकर आया वापस

पहली बार अंतरिक्ष में कोरोना मिला है, जो गायब हो कर फिर वापस आ जाता है। इस कोरोना को देखकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के वैज्ञानिक हैरान रह गए।

Shreya
Published on: 20 July 2020 6:22 AM GMT
अंतरिक्ष में कोरोना: NASA ने खोज निकाला ऐसा Corona, गायब होकर आया वापस
X

नई दिल्ली: खगोलविदों (Astronomers) को पहली बार अंतरिक्ष में कोरोना मिला है, जो गायब हो कर फिर वापस आ जाता है। इस कोरोना को देखकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के वैज्ञानिक हैरान रह गए। क्योंकि अभी तक अंतरिक्ष में कोरोना गायब होने के बाद वापस नहीं आता था। लेकिन इस बार एक सुपरमेसिव ब्लैक होल (Supermassive Black Hole) के चारों ओर मौजूद कोरोना गायब होकर वापस आ जा रहा है।

यह भी पढ़ें: UAE ने रचा इतिहास, जापान से लॉन्च किया मिशन मंगल, ऐसा करने वाला पहला अरब देश

NASA के वैज्ञानिकों ने खोज निकाला विशालकाय Black Hole

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के वैज्ञानिकों ने अपनी गैलेक्सी से बाहर एक विशालकाय Black Hole खोज निकाला है। जिसके चारों ओर गहरे ओरेंज रंग के गर्म गैस की परत है। इस ब्लैक होल से तेजी से एक्स-रे ग्लो निकल रही है, जो धरती से करीब 30 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर है। लेकिन एक्स-रे ग्लो को दूरबीन के जरिए धरती से देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: चीन पर आई आफत: डूब गया वुहान शहर, 433 नदियों ने मचाई भयानक तबाही

Black Hole के चारों ओर कोरोना लगा रहा चक्कर

इसी विशालकाय Black Hole के चारों ओर सफेद-नीले रंग का कोरोना चक्कर लगा रहा था, जो कि ब्लैक होल से सौ गुना ज्यादा चमकदार और गर्म था। वैज्ञानिक यह देखकर आश्चर्यचकित रह गए थे कि कोरोना गायब होकर वापस कैसे आ गया। क्योंकि इससे पहले तक अंतरिक्ष में कोरोना गायब होने के बाद वापस नहीं आता था।

यह भी पढ़ें: राहुल का पीएम मोदी मोदी पर तंज, चीन से अपनी 56 इंची छवि की करनी होगी रक्षा

इसे समझ पाना हो रहा मुश्किल

चिली के सैंटियागो स्थित डिएगो पोर्टेल्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर क्लाउडियो रिकी ने बताया कि ब्लैक होल्स के चारों ओर कोरोना होतें हैं, जो गायब होने के बाद वापस नहीं आते। लेकिन इस ब्लैक होल का कोरोना अजीब है, यह वापस आ जा रहा है, इसे समझ पाना मुश्किल हो रहा है।

40 दिनों में गायब होकर वापस आ जा रहा है यह कोरोना

यह ब्लैक होल 1ES 1927+654 गैलेक्सी में है। इस ब्लैक होल के बाहर घूम रहा कोरोना हर 40 दिनों में गायब होकर वापस आ जा रहा है। अब वैज्ञानिकों को यह समझ नहीं आ रहा है कि क्या कोई तारा बनने की कोशिश में है या फिर वह बनने से पहले ही समाप्त हो जा रहा है।

यह भी पढ़ें: घटिया सामान बेचा तो खैर नहीं: जाना पड़ेगा जेल, जानिए क्या है नया उपभोक्ता कानून

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story