×

NASA: 'मिशन मंगल' के रास्‍ते में न हो सेक्स, NASA ने बनाया ये खास प्‍लान!

NASA Mars Mission: नासा मिशन मंगल की तैयारियों में विशेष तैयारी कर रहा है। NASA ने इस मिशन के लिए खास प्लान बनाया है, ताकि यात्रा के दौरान सेक्स को रोका जा सके।

aman
Written By aman
Published on: 26 Dec 2022 3:55 PM GMT
NASA Mars Mission
X

 प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

NASA Mars Mission: नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन यानी NASA 'मंगल मिशन' में इंसान भेजने की तैयारियां कर रहा है। जी हां, नासा चंद्रमा की तरह मंगल ग्रह पर भी इंसान को उतारने की तैयारी कर रहा है। इन्हीं वैज्ञानिकों और स्पेस एजेंसियों की बदौलत हम ग्रहों के बारे में जानकारियां प्राप्त करते हैं। अब, जबकि चंद्रमा पर इंसान को कदम रखे 53 साल बीत चुके हैं, तो किसी दूसरे ग्रह की तलाश जारी थी। ऐसे में अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा मंगल ग्रह पर इंसान उतारने की तैयारियों में जुटा है।

अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA अब इंसानों को लाल ग्रह (मंगल) पर उतारने जा रहा है। लेकिन, नासा चाहती है उसके पहले मंगल मिशन में सिर्फ महिलाएं ही शामिल हों। जिसकी कई वजहें हैं। ऐसे संकेत एक खुफिया रिपोर्ट के हवाले से सामने आ रहे हैं। बताया जा रहा कि, 'मिशन मंगल' के रास्ते में सेक्स रोकने के लिए NASA ने खास प्लान बनाया है।


NASA का 'मिशन मंगल'

आपको बता दें, अंतरिक्ष (Space) में महिलाओं की उपस्थिति सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space Station) तक ही सीमित है। हालांकि, आर्टेमिस (Artemis) के तहत पहली महिला अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा पर कदम रखने की तैयारी में है। वहीं, बात मंगल मिशन की करें तो इस लाल ग्रह पर जाना इंसान के लिए एक सपने जैसा रहा है। अब ये सपना हकीकत की कदम बढ़ाता नजर आ रहा है। इंसानों के 'मिशन मंगल' की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। ऐसे में एक बार फिर यह सुर्खियों में है। खास चर्चा इस बात की हो रही है कि इसके चालक दल में कौन-कौन शामिल होगा?


डेढ़ साल तक नहीं बना सकते यौन संबंध

ये बात वर्ष 2017 की है। जब ब्रिटिश अंतरिक्ष यात्री हेलेन शरमन (British astronaut Helen Sharman) ने दावा किया था कि NASA ने एक रिपोर्ट दी है, जिसमें चेतावनी जारी की गई है कि 'लाल ग्रह' (मंगल) की डेढ़ साल लंबी यात्रा के दौरान महिला और पुरुष अंतरिक्ष यात्री (Female and Male Astronauts) उत्तेजित हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि सभी महिलाओं वाला चालक दल सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। क्योंकि, महिलाएं एक टीम के तौर पर बेहतर काम करती हैं। पुरुषों की तुलना में टीम लीडर के लिए वो कम लड़ती हैं। हेलेन शरमन ने स्वयं उस रिपोर्ट को देखा नहीं था, मगर उन्होंने कहा कि इसे कुछ साल पहले फाइल किया गया था।


आखिर क्यों सिर्फ महिलाएं ही जाएंगी मिशन पर?

ब्रिटिश अंतरिक्ष यात्री ने ये भी कहा कि, मैंने कुछ साल पहले ये सुना था कि इस तरह की कोई रिपोर्ट NASA ने तैयार की है। हालांकि, NASA ने इसे आज तक जारी नहीं किया। लेकिन, हेलेन शरमन का मानना था कि चालक दल, सिर्फ पुरुषों या सिर्फ महिलाओं वाला होना चाहिए। मंगल ग्रह की यात्रा करने में करीब डेढ़ साल का समय लग सकता है। इस दौरान अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) हाई रेडिएशन के संपर्क में आएंगे। ऐसे में यदि दो अंतरिक्ष यात्री उत्तेजित हुए और महिला गर्भवती हो गई तो बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ेगा, यह जानकारी नहीं है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story