×

एलिंयस की खोज से तबाही,NASA का अभियान खतरनाक,वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी

इससे नासा के शोधकर्ता ब्रह्मांड की उत्पत्ति को देखने और ग्रहों की खोज करने में सक्षम होंगे।

APOORWA CHANDEL
Published by APOORWA CHANDEL
Published on: 8 April 2021 2:20 AM GMT (Updated on: 8 April 2021 2:21 AM GMT)
एलिंयस की खोज से तबाही,NASA का अभियान खतरनाक,वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
X

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा (फोटो-सोशल मीडिया)

वॉशिंगटन: अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपनी नई-नई योजनाओं के जरिये उपलब्धियां हासिल कर रहा हैं। और अब नासा अंतरिक्ष में एलियंस से संपर्क करने की तैयारी में हैं। जिसके लिए नासा अगले साल तक जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप (JWST) को लॉन्च करने की योजना बना रहा है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस टेलीस्कोप से सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।

अगले साल तक नासा इस जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को लॉन्च करने की तैयारी में हैं। वहीं इस योजना को लेकर अमेरिका के एक शीर्ष अंतरिक्ष वैज्ञानिक ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि एलियंस ने संपर्क करने का मतलब है कि हम उन्हें धरती में रहने के लिए आमंत्रित कर रहे है।

नए टेलीस्कोप की खासियत

नासा के इस जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप में कई ऐसी खुबियां होगी जिसकी ताकत के आगे वर्तमान में अंतरिक्ष में सक्रिय हबल टेलिस्कोप भी कुछ नहीं होगा। यह हबल से 100 गुना अधिक ताकतवर होगा और अंतरिक्ष में जीवन के संकेतों के लिए हजारों संभावित ग्रहों को स्कैन करेगा। इससे नासा के शोधकर्ता ब्रह्मांड की उत्पत्ति को देखने और ग्रहों की खोज करने में सक्षम होंगे। और यह अंतरिक्ष में इंसानों की पहुंच को कई गुना ज्यादा बढ़ाएगा। इस टेलिस्कोप को मई 2022 तक लॉन्च करने की योजना बनाई जा रही है।

नए टेलिस्कोप से वैज्ञानिकों में डर

बता दें कि नासा के इस नए टेलिस्कोप को लेकर कुछ वैज्ञानिकों में डर है। उनका कहना कि यह अंतरिक्ष में एलियंस को परेशान कर सकता है। वे अभी तक हमारे अस्तित्व से अनजान हैं और शायद यह धरती के अनुकूल नहीं होगा। वहीं एक वैज्ञानिक का कहना है कि यह नया टेलिस्कोप लोगों को हजारों ग्रहों को देखने की ताकत तो देगा, लेकिन हमें उनके निवासियों तक पहुंचने के बारे में सोचना चाहिए।

Apoorva chandel

Apoorva chandel

Next Story