×

नाटो ने आंतरिक फूट के बीच काला सागर में रूस का सामना करने की इजाजत दी

नाटो की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन में आयोजित एक बैठक में समूह  के मंत्रियों में सहमति बनी की वे जॉर्जिया और यूक्रेन के साथ समुद्री सहयोग, गश्त और बंदरगाह दौरों में वृद्धि में सहयोग करेंगे। 

SK Gautam
Published on: 5 April 2019 11:00 AM GMT
नाटो ने आंतरिक फूट के बीच काला सागर में रूस का सामना करने की इजाजत दी
X

वाशिंगटन: नाटो के विदेश मंत्रियों ने काला सागर क्षेत्र में रूस का सामना करने के उद्देश्य से बृहस्पतिवार को उपायों की एक श्रृंखला को मंजूरी दे दी। सुरक्षा एवं व्यापार मुद्दों पर अमेरिका और नाटो के अन्य 28 सदस्यों में से कई देशों के बीच सार्वजनिक मतभेद की पृष्ठभूमि में यह निर्णय लिया गया है।

नाटो की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाशिंगटन में आयोजित एक बैठक में समूह के मंत्रियों में सहमति बनी की वे जॉर्जिया और यूक्रेन के साथ समुद्री सहयोग, गश्त और बंदरगाह दौरों में वृद्धि में सहयोग करेंगे।

दोनों देश रूसी आक्रमकता का सामना कर रहे हैं और उनके पास संगठन में शामिल होने की वजह है।

ये भी देखें : फिलीपीन के राष्ट्रपति ने चीन से कहा कि वो विवादित द्वीप से दूर रहे

नाटो मंत्रियों ने रूस से क्रीमिया के विलय को समाप्त करने, सी ऑफ अजोव में पिछले साल एक टकराव के बाद पकड़े गये यूक्रेन के नाविकों और जहाजों को रिहा करने और इंटरमीडिएट-रेंज परमाणु ताकत समझौते का सम्मान करने की

मांग को नये सिरे उठाया।

(एपी)

SK Gautam

SK Gautam

Next Story