×

बेटी मरियम संग लाहौर में गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ

Manali Rastogi
Published on: 14 July 2018 2:40 AM GMT
बेटी मरियम संग लाहौर में गिरफ्तार हुए पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ
X

लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को भ्रष्टाचार निरोधी अधिकारियों ने शुक्रवार देर रात उनके अबुधाबी से यहां पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: मिस्र: रेल दुर्घटना के कारण 55 घायल

सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) की एक टीम ने नवाज और मरयम को हिरासत में ले लिया है। एनएबी अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने दोनों पिता-पुत्री को रावलपिंडी की अदियाला जेल ले जाने के लिए दो हेलिकॉप्टर के बंदोबस्त कर रखे हैं।

--आईएएनएस

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story