×

तो युद्ध को तैयार नेपाल, भारत से लगी सीमाओं पर लगाई सशस्त्र पुलिस

पहले ये सीमा चौकी नेपाल प्रहरी के जवानों द्वारा संचालित की जाती थी। नया विकास यह है कि नेपाल ने अब अपने सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया है, जिसे नेपाल सशस्त्र प्रहरी कहा जाता है। सशस्त्र पुलिस बल अब साल भर सीमा चौकियों की चौकसी कर सकता है।

राम केवी
Published on: 12 Jun 2020 9:35 AM GMT
तो युद्ध को तैयार नेपाल, भारत से लगी सीमाओं पर लगाई सशस्त्र पुलिस
X

नई दिल्लीः भारत के तमाम हिस्सों को अपना बताने के बाद नेपाल ने अगला बड़ा कदम उठाते हुए भारत से लगी हुई अपनी सीमा की 15 पोस्टों पर नेपाल सशस्त्र पुलिस को तैनात कर दिया है। जबकि दो स्थानों पर जवानों की यह संख्या लगभग तीन गुना कर दी गई है। पहले इन सीमा चौकियों पर नेपाल प्रहरी के जवानों की तैनाती रहती थी।

नेपाल द्वारा नए राजनीतिक नक्शे में लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपने प्रदेशों के रूप में दर्शाये जाने से दोनो मित्र देशों के बीच तनावपूर्ण स्थित हो गई है। नेपाल ने उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में भारत-नेपाल सीमा के साथ 15 सीमा चौकियों में से अधिकांश पर पहली बार सशस्त्र पुलिस बल तैनात की जा रही हैं।

कहां कहां हैं ये चौकियां

जानकारों के अनुसार, केवल दो सीमावर्ती चौंगरू और झूलाघाट, जो क्रमशः नेपाल के दारचुला और बेटरई जिलों में स्थित हैं, स्थायी रूप से मौजूद हैं। शेष 13 सीमा चौकी, जो नेपाल के गाँवों में स्थित हैं जैसे कि डाकोत, सिनकू, ब्रह्मदेव, खेट बागड़, काकड़ा, दिक्कची, उक्कू, बाकू, रौतारा और बलरा, अस्थायी रूप से स्थापित हैं।

इसे भी पढ़ें IAS-IPS की खान: भारत के ये तीन गांव, नेपाल ने किया अपने नक्शे में शामिल

पहले ये सीमा चौकी नेपाल प्रहरी के जवानों द्वारा संचालित की जाती थी। नया विकास यह है कि नेपाल ने अब अपने सशस्त्र पुलिस बल को तैनात किया है, जिसे नेपाल सशस्त्र प्रहरी कहा जाता है। सशस्त्र पुलिस बल अब साल भर सीमा चौकियों की चौकसी कर सकता है।

सूत्रों का कहना है कि छंगरू और झूलाघाट में नेपाल सशस्त्र प्रहरी की ताकत इस समय 20 से अधिक है। पहले, नेपाली सरकार इन दो सीमा चौकियों पर नेपाल प्रहरी के लगभग छह जवानों को तैनात करती थी।

इसे भी पढ़ें बिहारः सीतामढ़ी के पास नेपाल बॉर्डर पर हुई फायरिंग में 1 मरा, 2 घायल

छंगरू, जो कि भारतीय सीमा पर सीतापुल के करीब है, हिमालय में ऊंचाई पर स्थित है। सीमा चौकी पर तैनात जवान नियमित रूप से सीमा के उस पार गश्त करते रहते हैं। अधिकारियों ने कहा कि भारतीय सुरक्षा बल नेपाली पक्ष की हर हलचल को करीब से देख रहे हैं।

राम केवी

राम केवी

Next Story