×

भारत विरोध में पागल हुई ओली सरकार, नेपाल में सभी न्यूज चैनलों पर लगाया बैन

 पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को निजी भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। रोक के आदेश पर मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (एमएसओ)  ने  नेपाल में  भारतीय समाचार चैनल  दूरदर्शन को छोड़कर अन्य चैनलों के प्रसारण बंद कर दिया है।

Suman  Mishra | Astrologer
Published on: 10 July 2020 4:16 AM GMT
भारत विरोध में पागल हुई ओली सरकार, नेपाल में सभी न्यूज चैनलों पर लगाया बैन
X

नई दिल्ली: पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को निजी भारतीय न्यूज चैनलों के प्रसारण पर रोक लगा दी है। रोक के आदेश पर मल्टी सिस्टम ऑपरेटर्स (एमएसओ) ने नेपाल में भारतीय समाचार चैनल दूरदर्शन को छोड़कर अन्य चैनलों के प्रसारण बंद कर दिया है। भारत के साथ जारी तनातनी के बीच नेपाल में केबल ऑपरेटर्स ने अपने देश में सभी भारतीय निजी न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा

यह कदम एक भारतीय चैनल की ओर ले नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और चीनी राजदूत होउ यानची के संबंध में प्रसारित खबर के बाद यह निर्णय लिया गया है। भारतीय टीवी चैनलों के प्रसारण पर रोक संबंधी आदेश को लेकर नेपाल के मधेशी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने असंतोष जताया है। नेपाल के भैरहवा क्षेत्र से विधायक संतोष पांडेय ने कहा कि चैनल वितरकों ने नेपाल सरकार के पक्ष में खुद से ऐसा निर्णय लिया है। चैनल वितरकों के इस कदम के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ेगा। किसी भी संस्था को ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए, जिससे दोनों देशों के संबंधों पर असर पड़े।

यह पढ़ें... दरअसल, ये कार नहीं पलटी है, राज खुलने से सरकार पलटने से बचाई गयी: अखिलेश

दूरदर्शन को छोड़कर सभी निजी चैनलों पर रोक

यह कदम भारतीय न्यूज चैनलों की ओर से नेपाल के कवरेज को लेकर ऑनलाइन स्तर पर हुई भारी आलोचना और नेपाल सरकार को लेकर खराब छवि पेश की गई थी। भारतीय निजी न्यूज चैनलों पर प्रतिबंध का फैसला विदेशी समाचार वितरक संगठन मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर्स (MSO) द्वारा भारत के राष्ट्रीय समाचार नेटवर्क, दूरदर्शन को छोड़कर सभी निजी चैनलों पर रोक लगा दी गई।

नेपाल के सूचना और प्रसारण मंत्री युबराज खातिवाड़ा ने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि नेपाल राजनीतिक और कानूनी उपायों की तलाश कर सकता है। नेपाल में भारतीय मीडिया रिपोर्टों के खिलाफ नाराजगी देखी गई जब कुछ समाचार चैनलों पर प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी सहित कई नेपाली नेताओं के चरित्र को लेकर सवाल उठाए गए। हालांकि, अभी तक इस संबंध में नेपाली सरकार द्वारा कोई आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।

यह पढ़ें... विकास की मौत: दफन हुए कई राज, साथी पुलिसकर्मी-नेताओं के चेहरे नहीं हुए बेनकाब

बता दें कि सीमा विवाद के कारण भारत और नेपाल के बीच इन दिनों रिश्ते तनावपूर्ण हैं। 8 मई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लिपुलेख से धाराचूला तक बनाई गई एक सड़क का उद्घाटन किया था। लेकिन 18 मई को नेपाल ने अपना नया नक्शा जारी किया।

Suman  Mishra | Astrologer

Suman Mishra | Astrologer

एस्ट्रोलॉजी एडिटर

मैं वर्तमान में न्यूजट्रैक और अपना भारत के लिए कंटेट राइटिंग कर रही हूं। इससे पहले मैने रांची, झारखंड में प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग किया है और ईटीवी में 5 वर्षों का डेस्क पर काम करने का अनुभव है। मैं पत्रकारिता और ज्योतिष विज्ञान में खास रुचि रखती हूं। मेरे नाना जी पंडित ललन त्रिपाठी एक प्रकांड विद्वान थे उनके सानिध्य में मुझे कर्मकांड और ज्योतिष हस्त रेखा का ज्ञान मिला और मैने इस क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए पढाई कर डिग्री भी ली है Author Experience- 2007 से अब तक( 17 साल) Author Education – 1. बनस्थली विद्यापीठ और विद्यापीठ से संस्कृत ज्योतिष विज्ञान में डिग्री 2. रांची विश्वविद्यालय से पत्राकरिता में जर्नलिज्म एंड मास कक्मयूनिकेश 3. विनोबा भावे विश्व विदयालय से राजनीतिक विज्ञान में स्नातक की डिग्री

Next Story