×

Nepal Plane Crash: बड़ी दर्दनाक महिला पायलट की कहानी, पति ने इसी प्लेन की कंपनी से गवाई थी जान और नेपाल हादसे ने छीन ली इनकी जिंदगी

Nepal Plane Crash News: दुर्घटनाग्रस्त विमान को को-पायलट अंजू खतिवडा उड़ा रही थी। यह उनकी अंतिम उड़ान थी। प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराने के बाद अंजू को-पायलट से कैप्टन बनने वाली थीं। लेकिन नियति का कुछ और ही मंजूर था।

Durgesh Sharma
Written By Durgesh Sharma
Published on: 16 Jan 2023 1:37 AM GMT (Updated on: 16 Jan 2023 1:37 AM GMT)
Nepal Plane Crash
X

Nepal Plane Crash (Social Media)

Nepal Plane Crash News: नेपाल के लिए आज का दिन ब्लैक डे साबित हुआ। आज यानी 15 जनवरी को दर्दनाक विमान हादसा हो गया। प्लेन के लैंडिंग करने से पहले ही क्रैश कर गया। इस विमान में 68 यात्री समेत कुल 72 लोग यात्रा कर रहे थे। जिसमें 5 भारतीय भी मौजूद थे। दुर्घटनाग्रस्त विमान को को-पायलट अंजू खतिवडा उड़ा रही थी। यह उनकी अंतिम उड़ान थी। प्लेन को सुरक्षित तरीके से लैंडिंग कराने के बाद अंजू को-पायलट से कैप्टन बनने वाली थीं। लेकिन नियति का कुछ और ही मंजूर था। इसके लिए वह सीनियर पायलट और ट्रेनर कमल केसी के साथ उड़ान पर थीं।

पहले देखें प्लेन हादसे का वीडियो

लैंडिग के बाद अंजू को मिलने वाला था इसका लाइसेंस

दरअसल, फ्लाइंग कैप्टन बनने के लिए कम से कम 100 घंटे का फ्लाइंग एक्सपीरियंस होना चाहिए। हालांकि को-पायलट अंजू इससे पहले नेपाल के लगभग सभी एयरपोर्ट पर सफलतापूर्वक प्लेन की लैंडिंग कराई थी। कैप्टन केसी ने रविवार को पोखरा के लिए उडान भरते समय मुख्य पायलट की सीट पर उन्हें बैठाया था। अंजू को सफल लैंडिंग के बाद मुख्य पायलट का लाइसेंस मिलने वाला था, लेकिन महज 10 सेकंड की दूरी से पहले ही सारे सपने आसमान में मिल गए।

कैप्टन केसी को इतने साल था अनुभव

जानकारी के मुताबिक कैप्टन कमल केसी को प्लेन उड़ाने का लगभग 35 साल अनुभव था। कैप्टन केसी इससे पहले कई पायलटों को ट्रेनिंग दी थी। उनके द्वारा अभ्यस्त पायलट सफल कैप्टन के रूप में पहचाने जाते हैं। नेपाल में विमान और हेलीकॉप्टर हादसा की बात करें तो अब तक कुल 104 दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 96 पैसेंजर प्लेन और 8 हेलीकॉप्टर हादसा हैं।

16 साल पहले विमान हादसे में गई थी पति की जान

इसे नियति का संयोग ही कहेंगे कि जिस हादसा में अंजू के पति की जान गई, आज वहीं हादसा को-पायलट अंजू के साथ हुआ। दरअसल, उनके पति दीपक पोखरेल यति एयरलाइंस में बतौर को-पायलट के पद पर तैनात थे। यानी 21 जून 2006 यानी 16 वर्ष पहले यति एयरलाइंस के जिस विमान की हादसा हुई थी, उसमें अंजू के पति को-पायलट थे। नेपालगंज से सुर्खेत के लिए उड़ान भरते हुए यति एयरलाइंस का 9N AEQ प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें सवार 6 पैसेंजर और 4 क्रू मेंबर की मौत हो गई थी।

2022 में भी हुआ था विमान हादसा

ठाणे के चार भारतीयों सहित 22 लोगों को लेकर जा रहा एक तारा हवाई जहाज 29 मई 2022, रविवार को नेपाल के पहाड़ी मुस्तांग जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जहाज पर सवार सभी लोगों के शव तीन दिन बाद मंगलवार को बरामद किए गए थे। नेपाल सरकार की जांच रिपोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि खराब मौसम इस घटना का कारण था।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story