TRENDING TAGS :
Happy New Year 2024: सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ किया स्वागत
Happy New Year 2024: न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। सबसे पहले ऑकलैंड में नया साल मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल की शुरुआत की।
सबसे पहले न्यूजीलैंड में मना नए साल का जश्न, आतिशबाजी के साथ किया स्वागत: Photo- Social Media
Happy New Year 2024: 2023 अब से बस कुछ ही घटों में खत्म होने वाला है। जहां लोग नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं तो वहीं न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। भारत और अन्य देशों में आज रात 12 बजे के बाद नए साल का जश्न मनाया जाएगा। लोग बीते साल 2023 की अच्छी यादों को संजोने और बुरी यादों को भूलकर एक नए साल के स्वागत के लिए बेशर्बी से इंतजार कर रहे हैं। दुनिया भर में नए साल के स्वागत के लिए तैयारियां चल रही हैं।
नए साल का जश्न शुरू
जहां दुनिया भर में नए साल के जश्न की तैयारी चल रही है तो वहीं न्यूजीलैंड में नए साल का जश्न शुरू हो गया है। सबसे पहले ऑकलैंड में नया साल मनाया गया। लोगों ने आतिशबाजी के साथ नए साल की शुरुआत की।
Photo- Social Media
कुछ ही घंटों में साल 2023 अलविदा होने वाला है। भारत और दुनिया में 2024 के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। हर तरफ उत्साह और उल्लास का वातावरण है। लोग एक दूसरे को बधाई देने के लिए तैयारियां कर रहे हैं। लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने जा रहे हैं तो कुछ शिमला, जन्मू-कश्मीर, देहरादून, हरिद्वार जाकर अपने दोस्तों और परिवार के साथ जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं।
यूपी की राजधानी में भी नए साल 2024 को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिख रहा है। कोई दोस्तों के साथ तो कोई अपने रिश्तेदारों के साथ नए साल का जश्न मनाने जा रहा है तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नए साल का जश्न भगवान के दर्शन कर मनाने जा रहे हैं। हर तरफ नए वर्ष के स्वागत का उल्लास दिख रहा है। शहर को रोशन से सजाया गया है। मानो नए साल के स्वागत के लिए शहर भी पूरे जोश के साथ तैयार है।