×

Nobel Prize 2023: भौतिकी में नोबेल पुरस्कार की घोषणा, पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज और ऐनी एल हुइलियर को मिला अवॉर्ड

Nobel Prize in Physics 2023: भौतिकी के क्षेत्र में इस वर्ष के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ने इस अवार्ड के लिए 3 लोगों के नामों की घोषणा की है।

aman
Report aman
Published on: 3 Oct 2023 10:54 AM GMT (Updated on: 3 Oct 2023 11:12 AM GMT)
Nobel Prize In Physics 2023
X

पियरे एगोस्टिनी, फेरेंक क्रूज, ऐनी एल हुइलियर (Social media) 

Nobel Prize In Physics 2023: भौतिकी (Physics) में इस साल के नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से फिजिक्स में पियरे एगोस्टिनी (Pierre Agostini), फेरेंक क्रूज (Ferenc Krausz) और ऐनी एल हुइलियर (Anne L’Huillier) को ये पुरस्कार मिला है। बता दें, ये अवॉर्ड उन प्रायोगिक तरीकों के लिए दिया गया है, जो पदार्थ में 'इलेक्ट्रॉन गतिशीलता' के अध्ययन के लिए प्रकाश के एटोसेकंड पल्स उत्पन्न करता है।

रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज की ओर से ये अवार्ड पदार्थ में इलेक्ट्रॉन गतिशीलता के अध्ययन के लिए प्रकाश के 'एटोसेकंड पल्स' उत्पन्न करने वाले प्रयोगात्मक विधि को खोजने के लिए दिया गया है।

तीनों को इसलिए मिला नोबेल प्राइज

नोबेल अवार्ड 2023 भौतिकी विजेता पियरे एगोस्टिनी लगातार 'लाइट पल्स (Light pulse) की एक सीरीज का उत्पादन और जांच करने में सफल रहे। इसमें प्रत्येक पल्स केवल 250 एटोसेकंड तक चला। उसी समय, उनके 2023 के सह-पुरस्कार विजेता फेरेंक क्रूज एक अलग तरह के प्रयोग के साथ काम कर रहे थे। जिसने 650 एटोसेकंड तक चलने वाले सिंगल लाइट पल्स (Single light pulse) को अलग करना संभव बना दिया। इसी वर्ष भौतिकी में नोबेल पुरस्कार विजेता ऐनी एल हुइलियर ने पाया है कि जब उन्होंने एक नोबेल गैस के माध्यम से अवरक्त लेजर प्रकाश प्रसारित किया तो प्रकाश के कई अलग-अलग स्वर उत्पन्न हुए।

नोबेल की स्थापना किसने की?

एक काफी धनी स्वीडिश उद्योगपति और डाइनामाइट के आविष्कारक सर अल्फ्रेड नोबेल (Sir Alfred Nobel) की वसीयत के आधार पर हर वर्ष चिकित्सा, भौतिकी, रसायन शास्त्र, साहित्य और शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई थी। पहला नोबेल प्राइज 1901 में सर अल्फ्रेड नोबेल के निधन के 5 वर्ष बाद दिया गया था।

अब तक 609 लोगों को मिला अवार्ड

प्रत्येक क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार विजेताओं को एक स्वर्ण पदक (gold medal) और एक प्रमाणपत्र के साथ एक करोड़ क्रोनोर (करीब 9 लाख डॉलर) की पुरस्कार राशि दी जाती है। विजेताओं का सम्मान हर वर्ष 10 दिसंबर को किया जाता है। ज्ञात हो, साल 1896 में 10 दिसंबर की तारीख को ही अल्फ्रेड नोबेल का निधन हुआ था। 1901 से 2021 तक अलग-अलग क्षेत्रों में अब तक कुल 609 बार नोबेल पुरस्कार दिए जा चुके हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story