×

Nobel Prize 2023: कैटालिन कारिको, ड्रू वीसमैन को मेडिसिन और फिजियोलॉजी में मिला नोबेल प्राइज, ये हैं कोविड वैक्सीन के 'अग्रदूत'

Nobel Prize 2023: इस वर्ष फिजियोलॉजी या मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो गई है। ये पुरस्कार कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन को दिया गया है।

aman
Report aman
Published on: 2 Oct 2023 2:13 PM GMT (Updated on: 2 Oct 2023 2:34 PM GMT)
Nobel Prize 2023
X

Katalin Karikó and Drew Weissman (Social Media)

Nobel Prize 2023 : नोबेल पुरस्कार 2023 की आज से शुरुआत हो चुकी है। फिजियोलॉजी या मेडिसिन में 2023 का नोबेल पुरस्कार कैटालिन कारिको (Katalin Karikó) और ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) को दिया गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार 'न्यूक्लियोसाइड बेस संशोधनों' से संबंधित उनकी खोजों के लिए दिया गया है। इस खोज ने COVID-19 के खिलाफ प्रभावी mRNA टीकों (mRNA vaccines) के विकास को सक्षम किया।

इस संबंध में नोबेल असेंबली (Nobel Assembly) ने कहा, 'अपने अभूतपूर्व निष्कर्षों के जरिए जिसने mRNA- Messenger RiboNucleic Acid इम्यून सिस्टम के साथ कैसे संपर्क करता है, इस बारे में हमारी समझ को मौलिक रूप से बदल दिया है। दोनों विजेताओं ने आधुनिक समय में मानव स्वास्थ्य के लिए सबसे बड़े खतरों में से एक (कोरोना) के दौरान टीका विकास की अभूतपूर्व दर में योगदान दिया है।'

नोबेल असेंबली द्वारा हर साल दिया जाता है

गौरतलब है कि, ये प्रतिष्ठित अवार्ड नोबेल असेंबली द्वारा हर साल दिया जाता है। जिसमें कैरोलिंस्का इंस्टीट्यूट (Karolinska Institute) के 50 प्रोफेसर शामिल होते हैं। ये उन वैज्ञानिकों को मान्यता देते हैं जिन्होंने मानव जाति के बेहतरीन काम में योगदान दिया है।

कौन हैं कैटालिन कारिको और ड्रू वीसमैन?

कैटालिन कारिको (Katalin Karikó) का जन्म 1955 में हंगरी के Szolnok में हुआ था। वो Szeged University में प्रोफेसर हैं। पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी (University of Pennsylvania) के पेरेलमैन स्कूल ऑफ मेडिसिन में सहायक प्रोफेसर हैं। जबकि, ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) वैक्सीन रिसर्च में रॉबर्ट्स फैमिली प्रोफेसर और आरएनए इनोवेशन के लिए पेन इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं।

मेडिसिन में अब तक दिए गए 113 अवार्ड

उल्लेखनीय है कि, 1901 से अब तक फिजियोलॉजी या मेडिसिन में कुल 113 नोबेल अवार्ड दिए गए हैं। इनमें 12 महिलाओं को मिले हैं। अब तक सबसे कम उम्र के मेडिसिन पुरस्कार विजेता फ्रेडरिक जी बैंटिंग (Frederick G. Banting) हैं, जिन्हें 32 साल की उम्र में इंसुलिन (Insulin) की खोज के लिए 1923 मेडिसिन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Nobel Prize विजेताओं को क्या मिलता है?

नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize) जीतने वाले विजेताओं को एक डिप्लोमा, एक मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना (आज के करीब 75764727 रुपए) की नकद राशि प्रदान की जाती है। एक श्रेणी में विजेता अगर एक से ज्यादा हों तो पुरस्कार की राशि उनमें बंट जाती है। ये अवार्ड अल्फ्रेड नोबेल (Alfred Nobel) की पुण्यतिथि अर्थात 10 दिसंबर को विनर को सौंपा जाता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story