×

North Korea Bans Laughing: उत्तर कोरिया में सनकी तानाशाह ने हंसने तक पर लगाया बैन, फरमान तोड़ा तो मिलेगी मौत की सजा

North Korea Bans Laughing: उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किंग जोंग उन ने अपने देश के लोगों के हंसने या खुश रहने पर भी प्रतिबंध (north korea bans laughing) लगा दिया है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman TiwariPublished By Chitra Singh
Published on: 17 Dec 2021 8:57 AM GMT
North Korea Bans Laughing
X

उत्तर कोरिया (डिजाइन फोटो-सोशल मीडिया)

North Korea Bans Laughing: उत्तर कोरिया (North Korea) के सनकी तानाशाह किंग जोंग उन (Kim Jong-un) अपने अजीबोगरीब सामानों के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। इस सनकी तानाशाह ने अपने देश के लोगों के हंसने या खुश रहने पर भी प्रतिबंध (north korea bans laughing)लगा दिया है। उत्तर कोरिया के पूर्व नेता किम जोंग इल की दसवीं बरसी (Kim Jong Il 10th anniversary) के मौके पर यह फरमान जारी किया गया है। इस दौरान 11 दिनों तक देश के लोगों को शोक मनाना होगा और इस दौरान वे न तो हंस सकते हैं और न किसी भी प्रकार का जश्न बना सकते हैं। लोगों के शराब पीने पर भी पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई है। तानाशाह के फरमान को तोड़ने पर मौत की सजा का दंड झेलना होगा।

पिता की बरसी पर जारी किया आदेश

डेली मेल ने अपनी एक रिपोर्ट में सनकी तानाशाह के इस अजीबोगरीब फरमान का खुलासा किया है। उत्तर कोरिया के मौजूदा तानाशाह किम जोंग उन के पिता (kim jong-un father) किंग जोंग इल ने 1994 से 2011 तक उत्तर कोरिया पर शासन किया था। 17 दिसंबर 2011 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन (kim jong il death) हो गया था। उनके निधन के बाद उनके तीसरे और सबसे छोटे बेटे किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया की कमान संभाली।

उत्तर कोरिया की कमान संभालने के बाद किम जोंग उन तानाशाही से देश का राज चला रहे हैं। वे देशवासियों पर नए-नए नियम (North Korea Rules) और कानून लादने के लिए जाने जाते हैं। अब उन्होंने एक और तानाशाही भरा आदेश पारित किया है। किम जोंग उन ने अपने पिता के निधन के 10 साल पूरे होने पर देश के लोगों सख्त तरीके से शोक मनाने का आदेश दिया है।

किम जोंग उन (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

शराब पीने और जन्मदिन मनाने पर रोक

रेडियो फ्री एशिया से बातचीत करते हुए उत्तर कोरिया के एक व्यक्ति ने किम जोंग उन की ओर से जारी सख्त आदेश के बारे में पूरी जानकारी दी है। उसने बताया कि 11 दिन की इस अवधि के दौरान देशवासियों के हंसने और खुशी मनाने तक पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह भी आदेश दिया गया है कि इस अवधि के दौरान कोई जन्मदिन भी नहीं बना सकता। लोगों के शराब पीने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

उत्तर कोरिया के एक नागरिक ने बताया कि 17 दिसंबर यानी जिस दिन किम जोंग इल का निधन हुआ था, उस दिन बाजार से नया सामान खरीदने तक पर रोक लगा दी गई है। घरों में कोई नई डिश बनाकर उसका रसास्वादन भी नहीं किया जा सकता। उत्तर कोरिया की सरकारी मशीनरी लोगों पर पूरी निगाह रखेगी। यदि कोई भी देशवासी जश्न मनाते हुए या शराब पीते पकड़ा गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसे मौत की सजा तक दी जा सकती है।

किम जोंग इल (फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

अंतिम संस्कार भी नहीं कर सकते

तानाशाह की सनक का अंदाजा उसके एक और आदेश से लगाया जा सकता है। आदेश के मुताबिक इन 11 दिनों के दौरान यदि किसी घर में कोई मौत हो जाती है तो भी शोक मनाने या तेजी से रोने पर रोक लगा दी गई है। शोक की अवधि समाप्त होने पर ही अंतिम संस्कार की भी अनुमति होगी। पुलिस अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को लोगों पर सख्त निगरानी रखने का आदेश दिया गया है ताकि कोई भी इन प्रतिबंधों की अवहेलना न कर सके।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story