×

Nuclear Weapon: हमलों के लिए तैयार खड़े परमाणु हथियार, भारत समेत इन देशों में बढ़ा हथियारों का जखीरा

Nuclear Weapon: परमाणु बमों(Nuclear Weapon) की कुल संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन तुरंत इस्तेमाल के लिए सेना के पास तैनात परमाणु हथियारों की संख्या में तेजी वृद्धि हो गई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 15 Jun 2021 2:25 AM GMT
Talking about the nine nuclear armed countries, America, Russia, Britain, France, China, India, Pakistan
X

परमाणु हथियार (फोटो- सोशल मीडिया)

Nuclear Weapon: परमाणु हथियारों को लेकर जरूरी खबर है। दुनियाभर के परमाणु हथियारों (Nuclear Weapon) पर निगाह गड़ोए हुए अंतरराष्ट्रीय संस्था सिपरी ने बताया है कि मौजूदा समय में वैश्विक रूप से परमाणु हथियारों(Nuclear Weapon) की संख्या पिछले साल से और अधिक बढ़ गई है। यह संख्या 1990 के दशक के बाद से कुछ वर्षों तक आई कमी के बाद अब लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते सिपरी ने दुनिया में सक्रिय परमाणु हथियारों(Nuclear Weapon) की होड़ को इसका बड़ा कारण बताया है।

अंतराष्ट्रीय संस्था सिपरी ने दुनिया में नौ परमाणु सशस्त्र देशों के बारें में बता करते हुए इस होड़ में अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया को शामिल किया है।

हमले के लिए तैनात परमाणु हथियार(Nuclear Weapon)

इस सामने आई रिपोर्ट में कहा गया है कि परमाणु बमों की कुल संख्या में भले ही कमी आई हो, लेकिन तुरंत इस्तेमाल के लिए सेना के पास तैनात परमाणु हथियारों की संख्या में तेजी वृद्धि हो गई है। वहीं साल 2020 में 3,720 परमाणु बम तैनात थे, वहीं साल 2021 में 3,825 परमाणु हथियार रखे। ये सभी परमाणु हथियार(Nuclear Weapon) कभी भी हमला करने के लिए बिल्कुल तैयार हालत हैं।

फोेटो- सोशल मीडिया

ऐसे में अमेरिका-रूस ने 2020 में अपने परमाणु हथियार(Nuclear Weapon) शस्त्रगार को कम करना जारी रखा हुआ है, लेकिन ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों के पास एक साल पहले की तुलना में 2021 की शुरुआत में सक्रिय रूप से करीब 50 से ज्यादा परमाणु हथियार तैनात हैं।

भारत भी देगा जोरदार टक्कर

इस बारे में सिपरी ने ये भी बताया कि चीन के अलावा पाकिस्तान भी अपने परमाणु हथियारों(Nuclear Weapon) की सूची का आधुनिकीकरण और विस्तार कर रहा है। बीते एक साल में चीन ने 30 और पाकिस्तान ने 5 परमाणु शस्त्र बनाए हैं।

आपको बता दें कि चीन और पाकिस्तान बीते कई सालों से भारत के प्रतिद्वंद्वी रहे हैं और हथियारों की होड़ में शामिल हैं। वहीं अब इन्हें टक्कर देने के लिए भारत ने भी कमर कस ली हैं ,और हथियारों का जखीरा बढ़ाना शुरू कर दिया है।

आगे सिपरी ने कहा कि बीते साल 2020 की तुलना में वर्ष 2021 में दुनिया के कुल परमाणु बमों की संख्या में कमी आई है लेकिन तुरंत इस्तेमाल किए जाने वाले सक्रिय परमाणु बमों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हो गई है।

देशों के पास परमाणु हथियारों(Nuclear Weapon) के बारे में बताते हुए- साल 2021 में परमाणु हथियार संपन्न देश अमेरिका, रूस, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, भारत, पाकिस्तान, इस्राइल और उत्तर कोरिया के पास कुल 13,080 परमाणु बम हैं। साल 2020 में यह आंकड़ा 13,400 था।। इन देशों ने किसी भी समय युद्ध के लिए पहले से तैयारी कर ली है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story