×

ब्राजील में जेल में हुए दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 पहुंची

ब्राजील में जेल में हुए दंगों के बाद प्रशासन को चार जेलों में 42 और शव मिले हैं, जिसके बाद दंगों में मरने वालों की संख्या 57 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मनाउस शहर में एनीसिया जोबिम जेल परिसर में रविवार को मुलाकात के समय अंदर कैदियों में लड़ाई हो गई थी।

Vidushi Mishra
Published on: 29 May 2019 5:42 AM
ब्राजील में जेल में हुए दंगों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 57 पहुंची
X

नई दिल्ली: ब्राजील में जेल में हुए दंगों के बाद प्रशासन को चार जेलों में 42 और शव मिले हैं, जिसके बाद दंगों में मरने वालों की संख्या 57 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, मनाउस शहर में एनीसिया जोबिम जेल परिसर में रविवार को मुलाकात के समय अंदर कैदियों में लड़ाई हो गई थी। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी। कैदी या तो एक-दूसरे की गला दबाकर हत्या कर रहे थे या एक-दूसरे पर टूथब्रश से हमला कर रहे थे।

यह भी देखें... अमेरिका ने माना भारत को ‘बड़ा सहयोगी’, कहा PM मोदी के साथ मिलकर करेगा काम

प्रशासन ने सोमवार को और शव मिलने की सूचना दी। ये 42 शव सिर्फ एनीसिया जोबिम जेल में ही नहीं, बल्कि मानाउस में तीन अन्य जेलों में भी मिले। जेल प्रशासनिक सचिवालय ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। अब तक वार्डन के घायल होने या कैदियों के भागने की सूचना नहीं है।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, ब्राजील में जेलों में दंगे, हत्याएं और सामूहिक रूप से कैदियों का भागना आम है। अंतर्राष्ट्रीय संगठन इसे दुनिया में सबसे बुरा और सबसे ज्यादा हिंसक कहते हैं।

यह भी देखें... जम्मू: नाबालिग लड़कियों का उत्पीड़न करने के आरोप में केंद्रीय बल का कर्मी गिरफ्तार

सबसे ज्यादा कैदियों के मामले में ब्राजील दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यहां लगभग सात लाख कैदी हैं जो जेलों की क्षमता से लगभग दोगुने हैं।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!