×

Omicron in China: ओमिक्रॉन का केंद्र बना शंघाई, भोजन की समस्या से लाखों बेहाल

Omicron in China: शंघाई में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के चलते इसे चीन का कोविड केंद्र कहा जा रहा है।

Rajat Verma
Written By Rajat VermaPublished By Monika
Published on: 8 April 2022 8:26 AM GMT
Omicron in China
X

ओमिक्रॉन का केंद्र बना शंघाई (photo: social media)

Omicron in China: कोरोना संक्रमण के ओमिक्रॉन वैरिएंट (Omicron Variants ) ने बीते समय में दुनियाभर में भारी तबाही मचाई है और अभी भी उसका प्रकोप जारी है। कोरोना संक्रमण (Corona Virus) के जन्मदाता कहे जाने वाले चीन में हालात दिन-ब-दिन बदतर होते जा रहे हैं। इसी के मद्देनज़र चीन का शंघाई (Shanghai) शहर वर्तमान में बेहद मुश्किलों से गुज़र रहा है, जो कि ओमिक्रॉन के चलते उत्पन्न हुई हैं। शंघाई शहर में प्रतिदिन करीब ओमिक्रॉन संक्रमण के 20,000 संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं।

शंघाई में तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के चलते इसे चीन का कोविड केंद्र कहा जा रहा है। वर्तमान में शंघाई के हालात यह हो गए हैं कि लोगों के लिए दो वक्त के भोजन-पानी की भी व्यवस्था नहीं हो पा रही है। खाना ना मिलने के चलते बीते कुछ दिनों से लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। इसका कारण घातक ओमिक्रॉन हमले के चलते शंघाई शहर में लगाया गया पूर्णकालिक लॉकडाउन है। ऐसा कहा जा सकता है कि लोगों को बगैर कोई छूट प्रदान किए उन्हें उन्हीं के घरों में कैद कर लिया गया है, लोगों पर इस कदर सख्त पाबंदियां लागू की गई हैं कि लोगों की इच्छा के विरुद्ध काम करते हुए सरकार ने उनकी आज़ादी तक को छीन लिया गया है।

लॉकडाउन में शंघाई शहर के लोग

शंघाई शहर के लोग बीते कुछ हफ्तों से लॉकडाउन में हैं तथा महीने की शुरुआत से ही पूरा शहर ठप पड़ा है। कुछ रिपोर्ट द्वारा प्रदर्शित की गई शंघाई की जमीनी हक़ीक़त को मानें तो सरकार द्वारा सिर्फ लोगों के लिए वायदे किए गए हैं, जमीनी स्तर पर राहत कार्य शून्य है। चीन में बीते दिन प्राप्त हुए करीब 22 हज़ार कोविड संक्रमित मामलों मं से लगभग 19 हज़ार मामले सिर्फ शंघाई शहर से ही प्राप्त हुए हैं।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story