×

Oscars 2022: भड़क उठे बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीतने वाले Will Smith, मंच पर मारा होस्ट को मुक्का

Oscar Award 2022 : कार्यक्रम के प्रजेंटर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी के बालों पर कमेंट किया था। इसी बात से गुस्साए विल मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को जोरदार मुक्का जड़ दिया।

aman
Written By aman
Published on: 28 March 2022 4:18 AM GMT (Updated on: 28 March 2022 4:59 AM GMT)
oscar awards 2022 actor will smith punches host chris rock in oscars live show
X

विल स्मिथ ने क्रिस रॉक को मारा मुक्का (सोशल मीडिया)

Will Smith Oscar 2022 : फेमस एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) को इस साल 94वें अकैडमी अवॉर्ड (Oscars 2022) में उनकी फिल्म 'किंग रिचर्ड' (King Richard) के लिए बेस्ट एक्टर (Best Actor) का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। लेकिन, आज ऑस्कर के मंच पर विल स्मिथ ने कुछ ऐसा किया कि सब सन्न रह गए दुनिया भर में टीवी पर शो देख रहे लोग हों या वहां मौजूद हर कोई अवाक रह गया।

दरअसल, आज ही ऑस्कर विनर विल स्मिथ ने कार्यक्रम के प्रजेंटर क्रिस रॉक (Chris Rock) को एक मंच पर दमदार मुक्का जड़ दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार्यक्रम के प्रजेंटर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ (Will Smith) की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) के बालों पर कमेंट किया था। बस, इसी बात से गुस्साए विल स्मिथ मंच पर गए और फिर क्रिस रॉक को जोरदार मुक्का जड़ दिया।

क्या था मामला?

बता दें, कि ऑस्कर कार्यक्रम के प्रजेंटर क्रिस रॉक ने फिल्म 'G.I. Jane' में विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ को लेकर मजाक उड़ाया था। क्रिस रॉक ने जेडा के गंजेपन पर कमेंट किया था। क्रिश ने कहा था कि इस फिल्म जेडा को गंजे होने की वजह से लिया गया है। यहां आपको जानकारी के लिए बता दें, कि जेडा ने फिल्म 'G.I. Jane' के लिए अपने बाल नहीं कटवाए थे, बल्कि वह Alopecia नामक बीमारी से जूझ रही हैं। इस बीमारी में गंजेपन की शिकायत रहती है। इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवाए हुए हैं। अपनी बीवी ऐसे मजाक बनना विल स्मिथ को पसंद नहीं आया। जिस वजह से उन्होंने चलते शो में क्रिस रॉक को मुक्का जड़ दिया।

'दोबारा उसका नाम मत लेना'

एकाएक हुए इस सब से कार्यक्रम में मौजूद और टीवी पर देख रहे लोगों के होश उड़ गए। वहीं, विल स्मिथ से मुक्का खाकर क्रिस रॉक भी थोड़ी देर तक सन्न खड़े रहे। विल ने रॉक को कहा, कि मेरी पत्नी का नाम अपने मुंह से दोबारा मत निकालना। क्रिस ने भी कहा, वह ऐसा नहीं करेंगे।

इस घटना के ठीक बाद कुछ ही मिनटों में विल स्मिथ और क्रिस रॉक ट्विटर पर ट्रेंड करने लगे। अब दोनों को लेकर खूब बातें हो रही हैं। दुनियाभर में अभी ये चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस फिल्म के लिए विल स्मिथ को मिला ऑस्कर

फेमस एक्टर विल स्मिथ को इस वर्ष फिल्म 'किंग रिचर्ड' के लिए बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म मशहूर टेनिस खिलाड़ी सेरेना और वीनस विलियम्स के पिता रिचर्ड विलियम्स के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में रिचर्ड के जूनून और अपने बच्चों को बेहतरीन खिलाड़ी बनाने का जोश दिखाया गया है। विल स्मिथ को फिल्म में उनके काम के लिए दुनियाभर से सराहना मिली है।


aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story