×

Oscar 2022: विल स्मिथ ने 'किंग रिचर्ड' के लिए जीता ऑस्कर अवार्ड, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Oscar 2022: मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ने किंग रिचर्ड फ़िल्म में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 28 March 2022 4:33 AM GMT (Updated on: 28 March 2022 4:54 AM GMT)
oscar awards 2022 winner
X

विल स्मिथ ने 'किंग रिचर्ड' के लिए जीता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर अवार्ड (फोटो-सोशल मीडिया)

Oscar Awards 2022: विश्व के सबसे चर्चित और लोकप्रिय ऑस्कर अवार्ड 2022 का आयोजन सोमवार 27 मार्च को जारी है, इसे अकादमी अवार्ड्स के नाम से भी जाना जाता है। इस मौके पर यह 94वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन 27 मार्च को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जा रहा है। यह मौका एक और मायने में खास है क्योंकि कोरोना महामारी की शुरूआत के बाद से यह पहला मौका है जब ऑस्कर अवार्ड्स समारोह का आयोजन पुनः व्यक्तिगत रूप से आयोजित किया जा रहा है।

CODA ने साल 2022 के सर्कश्रेष्ठ फ़िल्म का अकादमी अवार्ड अपने नाम कर लिया हैं तथा साथ ही मशहूर अभिनेता विल स्मिथ ने किंग रिचर्ड फ़िल्म में अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता है, दूसरी ओर ड्यून फ़िल्म ने ऑस्कर अवार्ड्स समारोह में तहलका मचाते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिज़ाइन सहित कुल 6 ऑस्कर अवार्ड अपने नाम किए।

भारतीय फिल्म 'राइटिंग विद फायर' सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री फ़िल्म का अवार्ड पाने से चूक गई।

आइये नज़र डालते हैं इस वर्ष के ऑस्कर विजेताओं पर-

oscar awards 2022 winners list

oscar awards 2022 winners list (Pic- Social Media)

सर्वश्रेष्ठ निर्देशक:

जेन कैंपियन (द पॉवर ऑफ डॉग)

सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म:

CODA

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री:

जेसिका चैस्टेन (द आइज़ ऑफ़ टैमी फेय)

सर्वश्रेष्ठ अभिनेता:

विल स्मिथ (किंग रिचर्ड)

सर्वश्रेष्ठ गीत:

नो टाइम टू डाय (बिली इलिश और फिनीस ओ'कोनेल द्वारा गाने को संगीत और बोल दिए गए)

सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंटरी:

समर ऑफ सोल

सर्वश्रेष्ठ अनुकूलित पटकथा:

CODA (सियान हेडर द्वारा लिखित)

सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा:

बेलफास्ट (केनेथ ब्रानघू द्वारा लिखित)

सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन:

जेनी बीवन (फ़िल्म क्रुएला के लिए)

सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्म:

ड्राइव माई कार (जापान)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री:

एरियाना देबोस (वेस्ट साइड स्टोरी)

सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता:

ट्रॉय कोत्सुर (CODA)

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फ़िल्म:

एन्कैंटो

सर्वश्रेष्ठ मूल संगीत:

हंस ज़िमर (ड्यून)

सर्वश्रेष्ठ दृश्य प्रभाव:

ड्यून (पॉल लैम्बर्ट, ट्रिस्टन माइल्स, ब्रायन कॉनर और गर्ड नेफ्ज़ेर)

सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन:

जो वाकर (ड्यून)

सर्वश्रेष्ठ साउंड:

ड्यून (मैक रूथ, मार्क मैंगिनी, थियो ग्रीन, डग हेमफिल और रॉन बार्टलेट)

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन:

ड्यून (प्रोडक्शन डिज़ाइन- पैट्रिस वर्मेट और सेट डिज़ाइन- सुसाना सीपोस)

सर्वश्रेष्ठ मेकअप और हेयर स्टाइलिंग:

द आईज ऑफ टैमी फेय (लिंडा डाउड्स, स्टेफ़नी इनग्राम और जस्टिन रैले)

सर्वश्रेष्ठ लाइव एक्शन शॉर्ट:

द लांग गुडबॉय

सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड शॉर्ट:

विंडशील्ड पाइपर

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story