×

Anju Nasrullah Love Story: अंजू ने मनाया पाकिस्तान की आजादी का जश्न, नसरुल्लाह के साथ काटा केक, बोली- यहां आकर खुशी मिली

Anju Nasrullah Love Story: फातिमा बनी अंजू ने पाकिस्तानी न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि, जब उसे पता चला कि नसरुल्लाह पाकिस्तानी है तो वो काफी एक्साइटेड हो गई।

Aman Kumar Singh
Published on: 12 Aug 2023 5:12 PM GMT (Updated on: 12 Aug 2023 5:16 PM GMT)
Anju Nasrullah Love Story: अंजू ने मनाया पाकिस्तान की आजादी का जश्न, नसरुल्लाह के साथ काटा केक, बोली- यहां आकर खुशी मिली
X
Anju Nasrullah Love Story (Social Media)

Anju Nasrullah Love Story: भारत की अंजू अपने पाकिस्तानी फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह से शादी कर चुकी है। दोनों खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) में अच्छे दिन गुजार रहे हैं। अंजू उर्फ फातिमा की शनिवार (12 अगस्त) को पाकिस्तान की आजादी का जश्न मनाने वाली तस्वीर सामने आई। अंजू शौहर नसरुल्लाह के साथ पाकिस्तान की 'यौम-ए-आजादी' यानी स्वतंत्रता दिवस का केक काटती नजर आ रही हैं।

इसी दौरान पाकिस्तानी खबरिया चैनल 'जियो न्यूज' ने अंजू (फातिमा) का इंटरव्यू लिया। पूरे साक्षात्कार में पत्रकार अंजू को फातिमा तो वहीं नसरुल्लाह को उसका शौहर कहकर संबोधित करता नजर आ रहा है।

'फातिमा' बनी अंजू ने की PAK की जमकर तारीफ

गौरतलब है कि, अंजू ने पाकिस्तान जाकर धर्म परिवर्तन कर इस्लाम अपना लिया। हालांकि, उसका परिवार पहले ही हिन्दू धर्म छोड़ ईसाई कबूल कर चुका था। लेकिन, पाकिस्तान जाने के बाद जब भी उसका मीडिया से वास्ता हुआ उसने नसरुल्लाह से निकाह की बात खारिज की। लेकिन, जियो न्यूज से बातचीत में उसने इस पर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की। इस दौरान फातिमा बनी अंजू ने पाकिस्तान की जमकर तारीफ की। जियो न्यूज के अनुसार, अंजू ने बातचीत में बताया कि, 'पाकिस्तान आकर बहुत खुशी हो रही है। यहां लोगों का व्यवहार और संस्कृति बहुत अच्छा है। उसे पाकिस्तान की मेहमाननवाजी काफी पसंद आ रही है।'

साल भर के लिए बढ़ा अंजू का वीजा

अंजू अपने दो बच्चों, पति और परिवार को छोड़कर पाकिस्तान पहुंची है। अंजू कई बार भारत वापस लौटने की बात कहती रही है। वहीं, BBC की हालिया रिपोर्ट में अंजू ने कहा था कि, 'वह बहुत परेशान है। उसे अपने बच्चों से मिलना है। उसका मन है कि वो अब भारत वापस जाए। अपने बच्चों से मिलने के लिए वो काफी बेचैन दिखी। बीबीसी की रिपोर्ट में बताया गया कि उसे बच्चों की फ्रिक है।' हालांकि, अंजू की वो बातें इस ताजा वीडियो से मेल नहीं खाती है। दावे खोखले नजर आ रहे।

अंजू- पाकिस्तान सुनकर मैं काफी एक्साइटेड हो गई

अंजू ने पाक मीडिया को दिए इंटरव्यू में बताती नजर आ रही हैं कि, 'जब नसरुल्लाह ने बताया कि वो पाकिस्तान से है, तो मुझे काफी अच्छा लगा। मैं काफी एक्साइटेड हो गई। मुझे पाकिस्तान सुनकर ख़ुशी हुई। किस प्रकार का कोई खौफ नहीं आया।' अंजू आगे बोलीं, हमारी दोस्ती गहरी हो गई। धीरे-धीरे हम फेसबुक से व्हाट्सएप पर आ गए। चैट और बातें होने लगी। फिर हमने मिलने की योजना बनाई। आख़िरकार मैं यहां आ गई।'

Aman Kumar Singh

Aman Kumar Singh

Next Story