×

कश्मीर पर PAK सेना के ना'पाक' बोल, कहा- राजनीतिक संघर्ष को देते रहेंगे समर्थन

aman
By aman
Published on: 30 April 2017 2:42 PM GMT
कश्मीर पर PAK सेना के नापाक बोल, कहा- राजनीतिक संघर्ष को देते रहेंगे समर्थन
X
कश्मीर पर PAK सेना प्रमुख का ना'पाक' बयान, कहा- राजनीतिक संघर्ष को देते रहेंगे समर्थन

इस्लामाबाद: कश्मीर घाटी में जारी हिंसा और बढ़ती आतंकी गतिविधियों के बीच पाकिस्तान के सेना प्रमुख ने भारत के खिलाफ जहर उगला है। पाक सेना के जनरल कमर जावेद बाजवा ने रविवार (30 अप्रैल) को नियंत्रण रेखा का दौरा किया। उन्होंने कहा, कि उनका देश कश्मीरियों के ‘आत्म-निर्णय’ के अधिकार के लिए किए जा रहे राजनीतिक संघर्ष को समर्थन देता रहेगा।

बता दें, कि बाजवा हाजी पीर सेक्टर के इलाकों का दौरा करने आए थे। इस दौरान उन्हें भारतीय जवानों द्वारा कथित तौर पर किए गए संघर्ष विराम के उल्लंघन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी आक्रामकता से निपटने के लिए पाक की तैयारी की स्थिति से भी उन्हें रूबरू कराया गया। पाक सेना प्रमुख बोले, पाकिस्तान कश्मीरियों के संघर्ष को अपना समर्थन देता रहेगा।

कश्मीरियों के संघर्ष को देते रहेंगे समर्थन

कमर बाजवा ने सेना के जवानों के साथ बातचीत में कहा,'हम हमेशा आत्मनिर्णय के अधिकार और बुनियादी मानवाधिकारों को सहारा देने के लिए हो रहे उनके (कश्मीरियों) राजनीतिक संघर्ष के लिए उनका समर्थन देते रहेंगे।'

भारत पर लगाया आक्रामकता का आरोप

पाक सेना प्रमुख बाजवा ने भारत पर कश्मीर में राज्य प्रायोजित आतंकवाद का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि 'भारत न सिर्फ कश्मीर के लोगों बल्कि नियंत्रण रेखा के पाकिस्तान की तरफ रह रहे लोगों के खिलाफ आक्रामकता में शामिल है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story