×

Blast in Pakistan: बलूचिस्तान में जोरदार धमाका, 1 दर्जन से अधिक लोग घायल

Blast in Pakistan: हाल के दिनों में बलूचिस्तान में बम धमाकों का सिलसिला बढ़ा है। ज्यादातर ऐसे हमलों को अंजाम बलूच विद्रोही दे रहे हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 20 Dec 2022 2:36 AM GMT (Updated on: 20 Dec 2022 3:45 AM GMT)
blast in Balochistan
X

blast in Balochistan (photo: social media )

Blast in Pakistan: पाकिस्तान का अशांत बलूचिस्तान प्रांत एकबार फिर बम धमाकों से दहल उठा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाकों में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिनमें कुछ की हालत बेहद गंभीर है। दरअसल, हाल के दिनों में बलूचिस्तान में बम धमाकों का सिलसिला बढ़ा है। ज्यादातर ऐसे हमलों को अंजाम बलूच विद्रोही दे रहे हैं।

इससे पहले अक्टूबर महीने की शुरूआत और सितंबर महीने के अंत में बलूचिस्तान में एक के बाद एक कई धमाके हुए थे। जिसमें 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। बलूचिस्तान में सुरक्षाबलों और बलूच विद्रोहियों के बीच अक्सर हिंसक झड़प होते रहती है। यहां आत्मघाती और रिमोट से होने वाले बम धमाके आम बात हैं।

पाकिस्तानी सेना पर बलूच लोगों के साथ बर्बर तरीके से पेश होने के आरोप लगते रहे हैं। बड़ी संख्या में बलूच नेताओं और कार्यकर्ताओं का अपहरण कर हत्या की जा चुकी है। कई सारे एक्टिविस्ट पाकिस्तान छोड़कर यूरोपीय देशों में पनाह ले चुके हैं। वहां से वे पाकिस्तान के द्वारा उनके प्रांत के लोगों पर किए जाने वाले अत्याचार का मुद्दा उठाते रहते हैं।

बता दें कि क्षेत्रफल के लिहाज से बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा सूबा है। लेकिन यहां की आबादी पाकिस्तान में सबसे कम है। बलूचिस्तान लंबे समय से पाकिस्तान से खूद को अलग करने की मांग करता रहा है। यह सूबा प्राकृतिक संसाधनों से संपन्न है। बलूचिस्तान के सुई इलाके से मिलने वाली गैस से पूरे पाकिस्तान की आधी से ज्यादा जरूरत पूरी होती है। लेकिन इसके बदले स्थानीय बलूच लोगों को कुछ नहीं मिलता। इसी वजह से इस खज़ाने पर बलूच पाकिस्तान को कब्जा करने नहीं देना चाहते हैं। यहां पर पाकिस्तान में सबसे अधिक गरीबी, बेरोजगारी और अशिक्षा है। बलूचिस्तान की सीमा ईरान और अफगानिस्तान से लगती है।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story