×

भारत से बहुत आगे पाकिस्तान! इन मामलों में इंडिया है फिसड्डी

बता दें कि बाद में जब भारत ने तेज रफ्तार पकड़ी तो पाकिस्तान कोसों दूर रह गया और भारत एक विकासशील देश बन गया। आज भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 3000 अरब डॉलर को छूने वाली है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 मामले बताने वाले है जिसमें पाकिस्तान भारत से कई गुना आगे है, तो आइए जानते है इसके बारे में

Shivakant Shukla
Published on: 29 Jan 2020 9:05 AM GMT
भारत से बहुत आगे पाकिस्तान! इन मामलों में इंडिया है फिसड्डी
X

नई दिल्ली: आप सभी को पता होगा कि जब भारत गुलामी की जंजीरों से आजाद हुआ तो दो देशों में बंट गया, एक भारत तो एक पाकिस्तान ! जिसके बाद दोनों देश एक साथ आगे बढ़ने लगे। भारत शुरुआत में धीमा रहा और पाकिस्तान तेजी से आगे बढ़ा, क्योंकि पाकिस्तान के सर पर अमेरिका का हाथ था|

बता दें कि बाद में जब भारत ने तेज रफ्तार पकड़ी तो पाकिस्तान कोसों दूर रह गया और भारत एक विकासशील देश बन गया। आज भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 3000 अरब डॉलर को छूने वाली है। लेकिन आज हम आपको ऐसे 5 मामले बताने वाले है जिसमें पाकिस्तान भारत से कई गुना आगे है, तो आइए जानते है इसके बारे में

इन 5 मामलों में पाकिस्तान भारत से कई गुना आगे है

(1) परमाणु हथियार- भारत और पाकिस्तान दोनों ही परमाणु संपन्न देश है। पर आपको यह बात पता नहीं होगी, कि इस समय पाकिस्तान के पास भारत के मुकाबले ज्यादा परमाणु हथियार है। भारत के पास इस समय 90 से 100 के बीच परमाणु हथियार है। वही पाकिस्तान के पास 110 से 120 के बीच परमाणु हथियार होने का दावा किया जाता है।

(2) फुटबॉल मेन्युफेक्चरिंग- पाकिस्तान में फुटबॉल मैन्युफैक्चरिंग बहुत ज्यादा की जाती है और पाकिस्तान के सियालकोट शहर में फुटबॉल बनाने की बड़ी बड़ी फैक्ट्रियां है और पाकिस्तान भारत से ज्यादा फुटबॉल मैन्युफैक्चरिंग करता है और विदेशों में निर्यात भी करता है और इस मामले में पाकिस्तान भारत से कई गुना आगे है।

(3) पाकिस्तानी सीरियल- भारतीय टीवी के सीरियल सास बहू कहानी बार बार दिखाई जाती है और अलग अलग तरह से पेश की जाती है पर वहीं पाकिस्तान के टीवी सीरियल भारतीय टीवी सीरियल के मुकाबले ज्यादा बेहतर माने जाते है क्योंकि उनमें अच्छी कहानियां होती है जिसे लोग काफी पसंद करते है।

(4) पाकिस्तानी अभिनेत्रियां- पाकिस्तानी अभिनेत्रियां भारतीय अभिनेत्रियों के मुकाबले थोड़ी ज्यादा ही सुंदर और आकर्षक दिखती हैं। पाकिस्तानी अभिनेत्रियां बहुत ही सुंदर होती है और बिना मेकअप के भी काफी आकर्षक लगती है।

(5) पाकिस्तान ज्यादा खुशहाल देश- 14 मार्च 2018 को संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशो की लिस्ट जारी की थी।

जिसमे भारत का स्थान 133वें नंबर पर है। जबकि पाकिस्तान इस लिस्ट में 75वें नंबर पर है, यानी खुशहाली के मामले में यह अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी पीछे है।

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story