×

Imran Khan Azad March: इमरान खान ने फिर शुरू किया 'आजाद मार्च', वजीराबाद के हमले वाली जगह से की शुरुआत

Imran Khan Azad March: पाक के पूर्व पीएम इमरान खान ने वजीराबाद के उसी जगह से दोबारा आज़ाद मार्च की शुरुआत की, जहां जानलेवा हमले बाद रोक दिया था।

aman
Written By aman
Published on: 10 Nov 2022 2:35 PM GMT
pakistan former pm imran khan haqeeqi azadi march start again at wazirabad
X

 पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Social Media)

Imran Khan Azad March : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने गुरुवार (10 नवंबर) को एक बार फिर 'आजाद मार्च' शुरू किया। बीते दिनों, इमरान पर उस समय जानलेवा हमला हुआ था जब वो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के वजीराबाद में आजाद रैली कर रहे थे। हालांकि, इस हमले में इमरान खान की जान बच गई थी। उनके पैर में गंभीर चोटें आई थी। लेकिन, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर पूर्व पीएम की जान लेने के इरादे से आया था। जिसके बाद, आज एक बार फिर आजादी मार्च की शुरुआत हुई।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ के अध्यक्ष इमरान खान ने पाकिस्तान की आवाम से बड़ी संख्या में इस मार्च में शामिल होने की अपील की थी। इसका असर दिखा भी। आज दोबारा शुरू हुए आज़ाद मार्च में भरी संख्या में लोगों की भीड़ पहुंची थी। इमरान खान की हत्या के प्रयास के बाद आजादी मार्च को रोक दिया गया था।

इमरान ने जारी किया था वीडियो

पाक के पूर्व पीएम इमरान खान ने मार्च से पहले एक वीडियो जारी किया था। जिसमें उन्होंने कहा, कि अल्लाह की इच्छा के अनुसार हम वजीराबाद से अपने 'हकीकी आजादी मार्च' (Haqeeqi Azadi March) को फिर उसी स्थान से शुरू करेंगे, जहां हम पर गोलियां चलाई गई थीं। आपको बता दें, इमरान पर हुए हमले और गोलीबारी में एक शख्स की मौत हो गई थी, जबकि 13 लोग घायल हुए थे।

इमरान खान- पाक के लिए अहम है ये मार्च

इमरान खान ने आज़ादी मार्च से पहले कहा कि, 'यह हकीकी आजादी मार्च पाकिस्तान के आवाम के लिए है। आप सभी के लिए है। एक राष्ट्र जो स्वतंत्र नहीं है। वह कभी विकसित नहीं हो सकता है।' उन्होंने इसे पाकिस्तान की आजादी के बाद सबसे महत्वपूर्ण आंदोलन बताया। इमरान ने कहा, मैं आप सभी से बड़ी संख्या में मार्च में शामिल होने का अनुरोध करता हूं।

वजीराबाद 'आजाद मार्च' में क्या हुआ था?

इमरान खान पर 4 नवंबर की वजीराबाद रैली में जानलेवा हमला हुआ था। इमरान जब जनसभा को संबोधित कर रहे थे, उसी दौरान उन पर जानलेवा हमला हुआ। एक आरोपी ने पूर्व पीएम पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में इमरान खान घायल हो गए। उनके अलावा 13 अन्य लोग भी जख्मी हुए थे। फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई थी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था, जिसने अपना गुनाह भी कबूल लिया था।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story