×

Imran Khan Wives: इमरान की तीनों बीवियां किसी हिरोइन से नहीं है कम, जानिए क्यों नहीं चला रिश्ता

Imran Khan Wives: इमरान खान ने निजी जीवन में भी भरपूर उठापटक हुए हैं। उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। खान एक के बाद एक लगातार अपनी तीन शादियों को लेकर भी सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में चर्चाओं में रहे हैं।

Krishna Chaudhary
Published on: 5 March 2023 10:55 AM GMT
Pakistan Former Prime Minister Imran Khan Wives
X

Pakistan Former Prime Minister Imran Khan Wives (Social Media)

Imran Khan Wives: पाकिस्तान की राजनीति में एकबार फिर भूचाल आ गया है। बीते साल सत्ता से बेदखल किए गए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दरवाजे पर पुलिस ने आखिरकार दस्तक दे ही दिया। इस्लामाबाद स्थित पूर्व पीएम के आवास पर जब पुलिस पहुंची तो वे वहां नदारद थे। इसके बाद पुलिस पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी को नोटिस देकर लौट गई। बता दें कि 28 फरवरी को अदालत ने इमरान खान के खिलाफ तोशाखाना मामले में गैर-जमानती वारंट जारी किया था।

आर्थिक संकट में फंसे पाकिस्तान में राजनीतिक ड्रामा का एक और नया अध्याय जुड़ गया है। क्रिकेट के पिच से सीधे सियासत की पिच पर उतरे इमरान खान चाहे सत्ता में हों या सत्ता के बाहर खबरें उनका पीछा नहीं छोड़तीं। उनसे जुड़ी खबरें मीडिया में हमेशा प्रमुखता से जगह पाती हैं। राजनीति में इमरान खान जितना खुद को परंपरवादी दिखाते हैं, बतौर क्रिकेटर उनका जीवन ठीक उलट था। किसी जमाने में उन्हें रंगीन मिजाज वाले शख्स के तौर पर देखा जाता था, जिसकी ओर लड़कियां आकर्षित होती थीं।

इमरान खान ने निजी जीवन में भी भरपूर उठापटक हुए हैं। उन्होंने अब तक तीन शादियां की हैं। खान एक के बाद एक लगातार अपनी तीन शादियों को लेकर भी सोशल मीडिया और मुख्यधारा की मीडिया में चर्चाओं में रहे हैं। उनकी तीसरी पत्नी बुशरा को लेकल कई तरह के कयास लगते रहे हैं। तो आइए एक नजर इमरान की तीनों बीवियों पर डालते हैं, जो दिखने में किसी हिरोइन से बिल्कुल कम नहीं हैं।

जेमिमा गोल्डस्मिथ

पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता जेमिमा गोल्डस्मिथ ब्रिटेन के अरबपति कारोबारी जेम्स गोल्डस्मिथ की बेटी हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद इमरान खान ने 42 साल की उम्र में पहली शादी जेमिमा से 16 मई 1995 को की थी। उस समय जेमिमा की उम्र 21 साल थी। शादी के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था और जेमिमा खान बन गई थीं। खान के साथ रहने के दौरान जेमिमा को सुलेमान और कासिम नाम के दो बच्चे हुए।

तकरीबन 9 साल बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं। 22 जून 2004 को इमरान और जेमिमा का तलाक हो गया। 30 साल की उम्र में जेमिमा ब्रिटेन लौट चुकी थीं। दिखने में काफी खूबसूरत जमीमा अक्सर खबरों में छाई रहती हैं। एक साक्षात्कार के दौरान शादी टूटने की वजह पर बात करते हुए उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में इमरान की पत्नी के रूप मे बिताए गए दिन काफी भयावह थे। उन्हें धीरे-धीरे अहसास हो गया था कि पाकिस्तान छोड़ने में ही उनकी भलाई है। उन्हें वहां झूठे आरोपों में जेल भेजने की धमकी दी जाने लगी थी।

रेहम खान

इमरान खान ने दूसरी शादी मशहूर पाकिस्तानी पत्रकार रेहम खान से 6 जनवरी 2015 को की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। लेकिन ये शादी भी अधिक दिनों तक टिक नहीं सकी। 9 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। 30 अक्टूबर 2015 को दोनों ने तलाक ले लिया। रेहम ने ब्रिटेन से पढ़ाई करने के बाद कुछ समय तक वहां की मीडिया में नौकरी भी की थी। बाद में पाकिस्तान आ गईं। तलाक के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया पर इमरान खान के खिलाफ लिखती रहती हैं।

बुशरा बीबी

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने तीसरा शादी साल 2018 में बुशरा बीबी से की। शादी के समय इमरान 65 साल के थे। ये वो दौर था, जब पाकिस्तान में आम चुनाव बिल्कुल सामने था। चुनाव में मिली जीत के बाद इमरान प्रधानमंत्री बन गए थे और वे बुशरा को लकी मानने लगे थे। पाकिस्तान की सियासत में बुशरा का रसूख काफी बढ़ गया था। हालांकि, उनके बारे में कई तरह की अफवाहें भी तैरती थीं। उनपर जादू-टोना करने का आरोप है।

बुशरा की इमरान से दूसरी शादी थी। उन्हें अपनी पहली शादी से तीन बेटियां और दो बेटे कुल पांच बचचे हुए। इमरान खान बुशरा को अपना आध्यात्मिक गुरू मानते थे। अब खबर है कि सत्ता जाने के बाद से खान की अपनी तीसरी बीवी से भी खटपट शुरू हो गई। बुशरा इमरान का घर खाली कर जा चुकी हैं। दोनों के बीच तलाक भी जल्द होने वाला है।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story