×

पाकिस्तान मंहगाई से परेशान, भारत करेगा मदद, सस्ते में देगा चीनी

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार की कैबिनेट ने भारत के साथ ट्रेड को मंजूरी दे दी है। अब पाक कपास और चीनी का आयात कर सकेगा।

Shreya
Published on: 1 April 2021 3:27 AM GMT (Updated on: 1 April 2021 3:29 AM GMT)
पाकिस्तान मंहगाई से परेशान, भारत करेगा मदद, सस्ते में देगा चीनी
X

पाकिस्तान मंहगाई से परेशान, भारत करेगा मदद, सस्ते में देगा चीनी (फोटो- सोशल मीडिया)

नई दिल्ली: आखिरकार एक बार फिर से पाकिस्तान को भारत के सामने झुकना पड़ा है। जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने से बौखलाए पड़ोसी मुल्क ने भारत से व्यापारिक संबंध तो आसानी से तोड़ लिए थे, लेकिन इनका खामियाजा पूरे पाकिस्तान को भुगतना पड़ा। जिसके बाद पाकिस्तान की इमरान खान सरकार ने भारत के साथ ट्रेड को मंजूरी दे दी है।

बढ़ती चीनी की कीमतों पर लगेगा अकुंश

जी हां, अब पाकिस्तान की अकल ठिकाने आई तो उसने एक बार फिर से भारत से व्यापार को मंजूरी दे दी है। खस्ताहाल अर्थव्यवस्था से जूझ रहे पाकिस्तान को चीनी की बढ़ती कीमतों और संकट से जूझ रहे कपड़ा उद्योग को बचाने के लिए अपना फैसला बदलने पर मजबूर होना पड़ा है। अब पड़ोसी मुल्क रमजान के दौरान चीनी की बढ़ती कीमतों पर भी अंकुश लगाना चाहता है।

घरेलू बाजार को मिलेगा बड़ी राहत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के डीलरों ने बताया है कि विक्रेताओं ने भारतीय चीनी और कपास की खरीद के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। कपास और चीनी के भारत से आयात से घरेलू बाजार को बड़ी राहत मिलेगी। बता दें कि पाकिस्तान में कपास की पैदावार बहुत कम हुई है। ऐसे में कारोबारियों को कपास आयात काफी महंगा पड़ रहा था।

(फोटो- सोशल मीडिया)

भारत से सस्ता पड़ता है कपास का आयात

पाकिस्तान को अमेरिका, ब्राजील और उज्बेकिस्तान से कपास का आयात काफी महंगा पड़ रहा था और यहां से कच्चे माल पहुंचने में करीब दो महीने का समय लग जाता है। जबकि भारत से ये न केवल सस्ता पड़ता है, बल्कि दो तीन दिनों में पहुंच भी जाता है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के भारतीय कपास का आयात अन्य देशों से आयात की तुलना में 4 से 5 फीसदी प्रति पाउंड सस्ता पड़ेगा।

भारत से कपास का सबसे ज्यादा आयात

आपको बता दें कि पाकिस्तान भारत से सबसे ज्यादा कपास का आयात करता है। पाकिस्तान ने 2018-19 में भारत से 55.33 करोड़ डॉलर कीमत का कपास आयात किया था। जबकि 2019-20 में कपास का निर्यात केवल 6.42 करोड़ डॉलर रह गया। वहीं चीनी की बात की जाए तो जुलाई-फरवरी 2020-21 में चीनी का आयात 6296 फीसदी बढ़कर 278,733 मीट्रिक टन पहुंच गया है। जो कि 2019-20 में 4358 मीट्रिक टन था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story