×

Pakistan: मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल

Pakistan: आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना और 26\11 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद फिलहाल टेरर फंडिंग के मामले में पाकिस्तान के पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर के कोट लखपत जेल में कैद है।

Krishna Chaudhary
Written By Krishna ChaudharyPublished By Rakesh Mishra
Published on: 8 April 2022 1:08 PM GMT (Updated on: 8 April 2022 1:30 PM GMT)
मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल
X

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी हाफिज सईद को 31 साल की जेल

Lahore: पाकिस्तान में चल रही सियासी उठापटक के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड कुख्यात आतंकी हाफिज सईद को आतंकवाद के दो और मामलों में अदालत ने 31 साल की सजा सुनाई है।

आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का सरगना और 26-11 मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद फिलहाल टेरर फंडिंग के मामले में पाकिस्तान के पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर के कोट लखपत जेल में कैद है।

जेल में पहले से बंद है हाफिज सईद

दुनिया के खुंखार आंतकवादियों में गिना जाने वाला हाफिज सईद को इससे पहले फरवरी 2020 और नवंबर 2020 में जेल की सजा सुनाई गई थी। फरवरी 2020 में उसे आतंकवाद के दो मामलों में साढ़े पांच – साढे पांच साल कैद की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 30 हजार रूपये का जुर्माना भी लगाया गया था। इसके बाद नवंबर 2020 में सईद पर पंजाब में प्रांत में आतंकवाद को बढ़ावा देने और उसका वित्तपोषण करने के मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। साथ ही 1.1 लाख का जुर्माना भी लगाया गया था।

मोस्ट वांटेड की सूची में शामिल

कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकियों में गिना जाता है। 2008 में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में हुई दिलदहलाने वाली आंतकी वारदात का मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर अमेरिका ने एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है। भारत में उसने कई बम भीषण बम धमाकों को अंजाम दिया है, जिसमें 26-11 मुंबई आतंकी हमलों के अलावा 2006 मुंबई ट्रेन धमाका भी शामिल है।

भारत समेत अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ, रूस और ऑस्ट्रेलिया ने इसके दोनों संगठनों को प्रतिबंधित कर रखा है। भारत ने कई बार पाकिस्तान से इस दुर्दांत आतंकवादी को सौंपने को कहा है लेकिन पाकिस्तान ने हरबार सौंपन से इनकार कर चुका है।

जेल में कैद करना छलावा

भारत समेत दुनिया के कई देश मानते हैं कि हाफिज सईद का पाकिस्तानी जेल में बंद होना महज एक छलावा है। उसकी सारी आतंकी गतिविधियां जारी है। पाकिस्तान ने केवल वैश्विक दवाब से बचने के लिए सईद को जेल भेजा है। सईद का इस्तेमाल पाकिस्तान का सत्ता प्रतिष्ठान भारत के खिलाफ कश्मीर समेत अन्य देश के अन्य हिस्सों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने के लिए करता है। 25 अगस्त 2009 को भारत के कहने पर हाफिज सईद के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी हुआ था, फिर भी वो पाकिस्तान में खुलेआम घूम रहा था। यही वजह है कि पाक में उसके खिलाफ चल रही कार्रवाई को भारत अधिक गंभीरता से नहीं लेता है।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story