×

Pakistan Suicide attack : पाकिस्तान में चीनी नागरिक पर आत्मघाती हमला, 2 बच्चों की मौत 3 घायल

Pakistan Suicide attack : पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमला हुआ जिसमें चीनी नागरिकों का एक वाहन निशाना बन गया।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shraddha
Published on: 21 Aug 2021 2:11 AM GMT
पाकिस्तान में चीनी नागरिक पर आत्मघाती हमला
X

पाकिस्तान में चीनी नागरिक पर आत्मघाती हमला (फोटो - सोशल मीडिया)

Pakistan Suicide attack : पाकिस्तान में एक आत्मघाती हमला (Suicide attack) हुआ जिसमें चीनी नागरिकों (Chinese Citizens) का एक वाहन निशाना बन गया। इस बम इस्फोट में दो बच्चों की मौत और तीन के घायल होने की खबर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि बम हादसे में किसी चीनी नागरिक की मौत नहीं हुई है। ग्वादर के बंदरगाह शहर के ईस्ट बे रोड पर शाम करीब सात बजे यह आत्मघाती विस्फोट हुआ है।

बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने बताया कि इस हमले में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। पुलिस ने बताया है कि यह घटना ग्वादर के बंदरगाह शहर के ईस्ट बे रोड पर शाम करीब सात बजे हुई है। चीनी नागरिकों को मामूली चोटें आई हैं। बलूचिस्तान के लोगों ने हमेशा से ही चीन पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का विरोध किया है।


बम इस्फोट (फोटो - सोशल मीडिया)


पाकिस्तान में एक बार फिर चीनी नागरिक आतंकवादियों के निशाने पर लगे हैं। दक्षिण पश्चिम पाकिस्तान में शुक्रवार को चीनी नागरिकों (Chinese Citizens) का एक वाहन को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती बम विस्फोट में किसी चीनी नागरिक की मौत नहीं हुई है। इस हादसे में बस कुछ चीनी नागरिक घायल हुए हैं। लेकिन अभी तक इस हमले की किसी संगठन ने कोई जिम्मेदारी नहीं ली है।


बताया जा रहा है कि बलूचिस्तान के लोगों ने हमेशा से ही चीन पाकिस्तान आर्थिक कॉरिडोर का विरोध किया है। कई बार बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के हथियारबंद विद्रोहियों के ऊपर पाकिस्तान में काम कर रहें चीनी नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप भी कई बार लगा है। 2018 में संगठन पर कराची में चीन के वाणिज्यिक दूतावास पर हमले के आरोप भी लगे हैं। पाकिस्तान पर आरोप है कि इसने बिना बलूच नेताओं से पूछे सीपीईसी से जुड़ा फैसला ले लिया। बलूचिस्तान को पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण राजनीतिक सूबा माना जाता है।

Shraddha

Shraddha

Next Story