×

Pakistan Water Crisis: कर्ज के दलदल में धंसे पाकिस्तान में अब जल संकट, साफ पानी से मरहूम है अधिकांश आबादी

Pakistan Water Crisis: पाकिस्तान में कुल 4 राज्य हैं, जिनमें से तीन जल संकट का सामना कर रहे हैं। इनमें एरिया के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य बलुचिस्तान और सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य पंजाब शामिल है।

Krishna Chaudhary
Published on: 26 Jan 2023 6:15 AM GMT
Pakistan Water Crisis
X

Pakistan Water Crisis (photo: social media )

Pakistan Water Crisis: पाकिस्तान में गहराता आर्थिक संकट इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। दुनिया के एकमात्र परमाणु शक्ति संपन्न इस्लामिक देश में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि लोग आटे के लिए मरने –मारने पर उतारू हैं। खाद्यान्न संकट के अलावा बिजली संकट से जूझ रहे पाकिस्तान में अब जल संकट उत्पन्न हो गया है। देश की अधिकांश आबादी पेयजल की पहुंच से दूर है यानी उन्हें पीने का साफ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है।

तीन सूबों में जल संकट

पाकिस्तान में कुल 4 राज्य हैं, जिनमें से तीन जल संकट का सामना कर रहे हैं। इनमें एरिया के लिहाज से सबसे बड़ा राज्य बलुचिस्तान और सबसे बड़ी आबादी वाला राज्य पंजाब शामिल है। इसके अलावा सिंध में भी जल संकट गहराया हुआ है। इस हिसाब से पाकिस्तान की आधी से अधिक आबादी जल संकट का सामना कर रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलुचिस्तान में केवल 25 प्रतिशत लोगों को ही साफ पानी मिल पा रहा है। वहीं, देश की राजनीति में सबसे प्रभावी दखल रखने वाला सूबा पंजाब की भी ज्यादातर आबादी पेयजल के संकट का सामना कर रही है। एक रिपोर्ट् के अनुसार, कृषि प्रधान राज्य पंजाब में 1,27,800 क्यूसेक पानी की जरूरत है, जबकि उसे मात्र 53 हजार क्यूसेक पानी की ही आपूर्ति हो पा रही है। बताया जा रहा है कि आर्थिक संकट के कारण पैसे के अभाव में पानी फिल्टर प्लांट्स की देखरेख नहीं हो पा रही है, जिसके कारण संकट गहरा गया है।

आटे की किल्लत और बिजली संकट

पाकिस्तान इस समय अपने इतिहास की सबसे कठिन आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। देश में आटे के लिए हो रही मारीमारी की खबरें दुनियाभर में सुर्खियां हासिल कर रही हैं। पाक में रसोई गैस की भी जबरदस्त किल्लत है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 10 हजार पाकिस्तानी रूपये पर जा पहुंची है। इन संकटों के बीच बिजली संकट ने देश के सामने नई चुनौती पैदा कर दी है। बिजली संकट के कारण 62 लोगों के रोजगार पर खतरा मंडराने लगा है, जो अंततः मुल्क को अस्थिरता के दलदल में फंसा सकती है।

क्या दूसरा श्रीलंका बनेगा पाकिस्तान ?

एक साल के अंदर एशिया का दूसरा और भारत का दूसरा पड़ोसी देश गहरे आर्थिक संकट में फंस चुका है। श्रीलंका की तरह पाकिस्तान पर भी डिफॉल्ट होने का खतरा मंडरा रहा है। उसका सदाबहार दोस्त चीन, खाड़ी मुस्लिम देश और आईएमएफ के उदासीन रवैये ने पाक की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

बता दें कि पिछले साल यानी 2022 में पाकिस्तान में आई विनाशकारी बाढ़ ने पहले से हांफ रही मुल्क की इकोनॉंमी को और बदहाल कर दिया।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story