TRENDING TAGS :
Pakistan के चित्राल पर आतंकियों का कब्जा, TTP से जान बचाकर भागी सेना, खिप्रो-संघार-सिंध में भी सांप्रदायिक झड़प
Pakistan News: आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के चित्राल जिले में हमला बोल कई गांवों पर कब्जा किया है। पाकिस्तानी सेना के करीब 75 सैन्य कर्मियों को TTP ने जिंदा पकड़ा है।
तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (Social Media)
Pakistan News : पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। ताजा वाकया पाक के जिले चित्राल से है। यहां अब आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) का कब्जा हो गया है। बता दें, यहां हजारों लड़ाके मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि, लड़कों ने पाकिस्तानी सेना के जवानों को बंधक बना रखा है। खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa Province) के चित्राल जिले में हमला करते हुए लड़ाकों ने कई गांवों को अपने कब्जे में ले लिया। यहां कई पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर है।
आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान ने दावा किया है कि, 6 सितंबर तड़के शुरू किए गए एक ऑपरेशन के बाद चित्राल जिले पर कब्जा कर लिया गया है। TTP के एक कमांडर ने बताया कि, यहां इंटरनेट खराब है। मगर, जल्द ही यहां की तस्वीरें शेयर की जाएंगी। पाकिस्तानी सेना के करीब 75 सैन्य कर्मियों को टीटीपी ने जिंदा पकड़ा है। लड़ाई में 10 सैनिकों को मार डाला।
TTP का दावा- स्थानीय लोगों ने हमें बुलाया
TTP के शुरुआती हमले के बाद पाकिस्तान सेना ने सहायता भेजी, मगर काफिले को भारी क्षति हुई है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि, पाकिस्तानी मीडिया पर इन हमलों के प्रसारण पर बैन लगा दिया गया है। TTP ने भी रिपोर्ट की पुष्टि की। आतंकी संगठन का कहना है कि, उन्होंने चित्राल में सुरक्षा बलों पर संगठित हमले किए, जो अभी जारी हैं। उनका कहना है पाकिस्तानी सेना 'फर्जी कहानी' के जरिए इज्जत बचाने की कोशिश कर रही है।
चित्राल लोगों से फोन आया
आपको बता दें, आतंकी संगठन तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) ने कहा सेना का आरोप है कि, हम अफगानिस्तान क्षेत्र का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो सही नहीं है। TTP ने बताया कि, जब हमें स्थानीय चित्राल लोगों से फोन आया जो हमारा समर्थन चाहते थे, उन्होंने हमें बताया कि वे हमारे साथ खड़े हैं। फिर हमने भी उनके लिए कदम बढ़ाए।'
खिप्रो, संघार, सिंध में भी सांप्रदायिक झड़प
भारतीय ही नहीं दुनिया के अन्य देश की मीडिया भी पाकिस्तान PMO और सूचना मंत्रालय से संपर्क करने की कोशिश में है। मगर, इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही। अब खिप्रो, संघार, सिंध में भी सांप्रदायिक झड़पों की खबर है। इसी तरह, कापरू में कर्बला की शहादत की 40वीं बरसी पर जुलूस निकालने के बाद दो संप्रदाय आपस में भिड़ गए। वहां लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला कर रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो पाकिस्तान के कई इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं।