×

Pakistani Girl: प्यार में जीता यूपी का मुलायम, पाकिस्तानी इकरा बनी रवा यादव, नहीं रोक पाई सीमा, जाने पूरा मामला

Pakistani Girl Love Story: एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर अधिकारियों ने जब जांच की तो पता चला कि वह पाकिस्तान से भारत अपने प्रेमी से मिलने आई थी। उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ भारत रहने के लिए आई थी।

Anant kumar shukla
Published on: 8 Feb 2023 2:21 PM GMT (Updated on: 9 Feb 2023 12:57 AM GMT)
Pakistani Girl Love Story
X

Pakistani Girl Love Story (Social Media)

Pakistani Girl Love Story: भारत-पाकिस्तान के बीच दुश्मनी तो जग जाहिर है। लेकिन दो दुश्मन देशों के लोग दुश्मनी को भुल आपस में प्यार कर बैठे। इस प्यार को सरहद की सीमाएं भी नहीं रोक पाई। पाकिस्तान की इकरा नेपाल के रास्ते अपने प्यार से मिलने आई और यहीं रहने लगी।

दरसल एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार कर अधिकारियों ने जब जांच की तो पता चला कि वह पाकिस्तान से भारत अपने प्रेमी से मिलने आई थी। उसकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि नहीं है। वह अपने प्रेमी के साथ भारत रहने के लिए आई थी।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की रहने वाली इकरा जिवानी को उसके पति मुलायम सिंह यादव के साथ बेंगलुरू से गिरफ्तार किया गया था। 19 साल की इकरा जिवानी अवैध रूप से भारत में रह रही थी। जांच में पाया गया कि वह नेपाल के रास्ते भारत में आई थी। इकरा और मुलायम की मुलाकात एक डेटिंग ऐप के माध्यम से हुई थी। बाद में उन्होने शादी कर ली।

शादी के बाद दोनो बेंगलुरू के सरजापुर रोड के पास जुन्नासंद्रा क्षेत्र में रहने लगे थे। उन्होने पाकिस्तान में रहने वाली अपनी मां से संपर्क करने का प्रयास किया। इसके बाद केन्द्रीय खुफिया एजेंसियां सतर्क हुईं और राज्य पुलिस अधिकारियों को सूचना दी।

पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस ने इकरा के पति मुलायम यादव को हिरासत में ले लिया है। जांच के बाद पता चला कि दोनो का कोई आपराधिक या संदिग्ध रिकॉर्ड नहीं है। इकरा अपने प्रेमी के साथ शादी करके रहने के लिए सीमा पार कर भारत आई थी। यह जांच स्थानीय पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से की गई थी।

चार साल पहले हुआ था प्यार

प्राप्त जानकारी के अनुसार चार साल पहले इकरा को मुलायम से प्यार हो गया था। इसके बाद साथ रहने का फैसला किया। अधिकारी इकरा को पाकिस्तान भेजने की की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन वह पाकिस्तान न भेजने की गुहार लगा रही है।

पाकिस्तान न भेजने की अपील

मिली जानकारी के अनुसार इकरा जिवानी बार-बार पाकिस्तान न भेजने की गुहार लगा रही है। महिला का कहना है कि उसने एक भारतीय से शादी की है, इस लिए उसे यहां रहने की अनुमति दी जाए।

पाकिस्तान सरकार से किया जा रहा संपर्क

इकरा इस समय विदेशियों के क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) की हिरासत में है। अधिकारी उनको पाकिस्तान भेजने की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि अधिकारी पाकिस्तान सरकार से संपर्क कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में करीब दो महीने लगेगें।

इकरा हो गई रवा यादव

शादी के बाद इकरा ने अपना नाम बदल कर रवा यादव रख लिया था। और बदले हुए नाम से पासपोर्ट के लिए भी आवेदन किया था।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story