×

मानो या ना मानो: इंसान ही नहीं अब अंतिम संस्कार भी कर सकेंगे रोबोट

By
Published on: 8 Sep 2017 7:32 AM GMT
मानो या ना मानो: इंसान ही नहीं अब अंतिम संस्कार भी कर सकेंगे रोबोट
X

टोक्यो: जापान में अंतिम संस्कार के लिए एक नया तरीका ढूंढा गया है। पुजारियों की कम संख्या से निपटने के लिए अब रोबोट के जरिए अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह पुजारियों के मुकाबले काफी सस्ता भी साबित होगा। इसलिए रोबोट के जरिए अंतिम संस्कार के लोकप्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। देश की एक कंपनी ने इंसान जैसे दिखते रोबोट यानी ह्यूमेनॉएड को अब अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी दे दी है। रोबोट को पेपर नाम दिया गया है। यह रोबोट एक बौद्ध पुजारी की तरह ही अंतिम संस्कार कराएगा। वह पुजारी की तरह श्लोक भी पढ़ेगा।

यह भी पढ़े : मेक्सिको और ग्वाटेमाला में भूकंप के झटके, बिजली ठप

जापान की रोबोट निर्माता कंपनी पेपर ने इस रोबोट को लॉन्च किया है। मजे की बात यह है कि पेपर रोबोट का पहनावा बौद्ध धर्म के पुजारी की तरह ही होगा। यह रोबोट श्लोक पढऩे के अलावा ड्रम बजाने में भी सक्षम होगा। जापान की कंपनी निसेई कॉरपोरेशन ने टोक्यो में एक्सपो के दौरान पेपर रोबोट पेश किया। जापान की बड़ी आबादी बूढ़ी हो रही है। देश जनसंख्या गिरने से भी परेशान है। इस कारण कारखानों, होटलों और हॉस्पिटलों में बड़े पैमाने पर रोबोट की मदद ली जा रही है। एक और कारण यह है कि अंतिम संस्कार करने वाले बौद्ध पुजारियों की संख्या भी घटी है। आमतौर पर उनकी बहुत ज्यादा कमाई नहीं होती।

यह भी पढ़े : पांच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों ने ‘हार्वे’ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

इसी वजह से युवा इस काम में दिलचस्पी नहीं ले रहे। कंपनी के एक्जीक्यूटिव एडवाइजर मिचियो इनामुरा के मुताबिक पुजारियों को मंदिर के साथ-साथ रोजी रोटी के लिए पार्ट टाइम नौकरी भी करनी पड़ती है। कंपनी रोबोट के जरिये पुजारियों की कमी को दूर करना चाहती है। रोबोट पुजारी के मुकाबले बेहद सस्ता भी होगा। पुजारी जहा अंतिम संस्कार के लिए करीब 2,200 डॉलर लेता है वहीं रोबोट यह रस्म महज 450 डॉलर में कर देगा। बौद्ध पुजारी तेजसुगी मातसुओ ने रोबोट को देखने के बाद कहा कि रोबोट अंतिम संस्कार तो कर देगा मगर हर किसी को कुछ न कुछ कमी जरूर खलेगी।

Next Story