×

ओ तेरी! ब्रिटेन में इंडिपेंडेस पार्टी सत्ता में आई, तो बुर्के पर होगा प्रतिबंध

Rishi
Published on: 23 April 2017 12:11 PM
ओ तेरी! ब्रिटेन में इंडिपेंडेस पार्टी सत्ता में आई, तो बुर्के पर होगा प्रतिबंध
X
खबर मिल रही है कि देश के एक बड़े राजनैतिक दल इंडिपेंडेंस पार्टी बुर्के को अपना चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी नेता पॉल नट्टल ने घोषणा की है

लंदन : खबर मिल रही है कि देश के एक बड़े राजनैतिक दल इंडिपेंडेंस पार्टी बुर्के को अपना चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। पार्टी नेता पॉल नट्टल ने घोषणा की है, कि वह चुनावी घोषणापत्र में सार्वजनिक रूप से मुस्लिम महिलाओं द्वारा बुर्का या पूरे चेहरे को ढकने पर प्रतिबंध लगाने का वादा करेगी। आपको बता दें ब्रिटेन में 8 जून को आम चुनाव होने हैं।

ये भी देखें :BHU एडमिशन 2017: 24 अप्रैल तक जारी हो सकता है एडमिट कार्ड, 30 अप्रैल से एंट्रेंस एग्जाम

घोषणापत्र में पार्टी देश में शरिया कानून को भी बंद करने का प्रस्ताव लाने वाली है। इसके साथ ही यदि किसी महिला का खतना होता है तो उसे भी पुलिस की जानकारी में लाना होगा। वर्ष 2010 में पार्टी के नेता नाइजेल फराज ने देश में बुर्के पर प्रतिबंध का प्रस्ताव रखा था, लेकिन पार्टी ने 2015 के घोषणापत्र में इसे स्थान नहीं दिया था। आपको बता दें कुछ यूरोपीय देशों में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का या महिला द्वारा पूरा चेहरा ढकना प्रतिबंधित है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!