×

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा- चीन ने भारतीय सीमा पर बढ़ाए सैनिक

By
Published on: 14 May 2016 10:15 AM GMT
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा- चीन ने भारतीय सीमा पर बढ़ाए सैनिक
X

वॉशिंगटन: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि चीन ने भारतीय सीमा पर अपनी रक्षा क्षमताओं में बढ़ोत्तरी की है और अधिक सैनिक तैनात किए हैं। अमेरिका ने इसकी वजह दुनिया के विभिन्न हिस्सों में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति को बताया है।

पूर्वी एशिया के उप रक्षामंत्री अब्राहम एम डेनमार्क ने कहा

-हमने भारतीय सीमा के इलाकों में चीनी सेना की ओर से क्षमता और बल में बढ़ोत्तरी पाया है।

-यह बात अमेरिकी कांग्रेस में पेंटागन की ओर से 2016 की रिपोर्ट पेश किए जाने के बाद कहा गया।

-डेनमार्क ने साफ किया है कि यह तय करना मुश्किल है कि इसके पीछे वास्तविक मंशा क्या है।h

यह भी पढ़ें... अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान में मिली बम होने की सूचना, रोका गया एयरबेस

अमेरिका भारत से करेगा बातचीत

-डेनमार्क ने अमेरिकी रक्षामंत्री एश्टन कार्टर की पिछली भारत यात्रा को सकारात्मक बताया।

-हम भारत के साथ अपना द्विपक्षीय रिश्ता प्रगाढ़ करना जारी रखेंगे।

-चीन के संदर्भ में नहीं बल्कि इसलिए कि भारत खुद ही अधिकाधिक एक अहम देश है।

-हम उसके महत्व के चलते भारत से बातचीत करने जा रहे हैं।

Next Story