×

फांसी की सजा के बाद मुशर्रफ ने शेयर किया वीडियो, कही ये बात

परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। परवेज मुशर्रफ इन दिनों दुबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सजा मिलने के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बहुत ही तक्लीफ में कराहते हुए दिख रहे हैं।

Roshni Khan
Published on: 19 Dec 2019 9:08 AM GMT
फांसी की सजा के बाद मुशर्रफ ने शेयर किया वीडियो, कही ये बात
X

दुबई: परवेज मुशर्रफ को देशद्रोह के मामले में फांसी की सजा सुनाई गई है। परवेज मुशर्रफ इन दिनों दुबई के एक हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सजा मिलने के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह बहुत ही तक्लीफ में कराहते हुए दिख रहे हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बहुत ही ज्यादा बीमार हैं। वीडियो में उन्होंने कहा है कि उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है।

ये भी देखें:23 दिसंबर को हो सकता है उद्धव कैबिनेट का पहला विस्तार, अजित पवार बनेंगे डिप्टी CM

'मैंने देश की सेवा की'

वीडियो में मुशर्रफ ने कहा कि केस का जांच करने वाले हॉस्पिटल आकर उनसे बयान ले सकते हैं। उन्होंने बीमारी की हालत में और कराहते हुए कहा, 'आज सुबह मेरी आंखो के सामने अंधेरा छा गया। इसके बाद मुझे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मैंने जंग लड़ी है। 10 साल तक मैंने देश की सेवा की है। मेरे वकील को भी नहीं सुन रहे हैं। वो यहां आकर मेरी बात सुन सकते हैं। मेरी तबियत देख सकते हैं इसके बाद उन्हें फैसला करना चाहिए कि क्या किया जाए'।

हॉस्पिटल में मुशर्रफ

आपको बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ मार्च 2016 में इलाज के लिए दुबई गए थे और सुरक्षा और सेहत की वजह से लौटे नहीं हैं। उनके ऊपर 2007 में संविधान को सस्पेंड करने के लिए राजद्रोह का केस चल रहा था। बता दें कि 3 नवंबर 2007 को आपाताकाल की घोषणा के मामले में 2013 में मुशर्रफ पर देशद्रोह का मामला दर्ज किया था।

ये भी देखें:CAA संविधान के खिलाफ, हम तब तक विरोध करेंगे जब तक ये वापस नहीं होगा: कन्हैया कुमार

मौत की सज़ा

अदालत ने देशद्रोह के मामले में 17 दिसंबर मंगलवार को मौत की सजा सुनाई विशेष अदालत की इस पीठ में न्यायमूर्ति सेठ, सिंध उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति नजर अकबर और लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शाहिद करीम भी शामिल थे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story