×

तूफान से हाहाकार: लगातार कई घंटों की भारी बारिश से मची आफत, लाखों लोग हुए बेघर, कई की मौत

Toofaan : राय तूफान का भयंकर असर अब मलेशिया में होता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते शुक्रवार से हो रही भारी बारिश से मलेशिया में बाढ़ से आफत मचाना शुरू कर दिया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Vidushi Mishra
Published on: 20 Dec 2021 11:27 AM GMT
rai typhoon in Malaysia
X

मलेशिया में राय टाइफून (फोटो- सोशल मीडिया)

 

Toofaan : फिलीपींस में राय तूफान (Rai Toofaan) की तबाही से हाहाकार मचा हुआ है। इस तूफान का भयंकर असर अब मलेशिया (Malaysia Toofaan) में होता हुआ दिखाई दे रहा है। बीते शुक्रवार से हो रही भारी बारिश से मलेशिया में बाढ़ से आफत मचाना शुरू कर दिया है। इस राय तूफान (rai typhoon) की वजह से मलेशिया में 30 हजार से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। तूफान से यहां के हालात विकट होते नजर आ रहे हैं।

मलेशिया(rai typhoon in Malaysia) में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियों में बाढ़ आ गई। हर तरफ सिर्फ पानी ही पानी नजर आ रहा है। भारी बारिश की वजह से कस्बों और गांवों में पानी भर गया और प्रमुख सड़कों को काट दिया गया। जिससे कई मोटर चालक घंटों तक अपने वाहनों में फंसे रहे। जानकारी देते हुए अधिकारियों का कहना है कि अभी तक मलेशिया में 50,000 से अधिक लोग अपने घरों से मजबूर हो गए हैं और कम से कम सात लोगों की मौत हो गई है।

मलेशिया में तूफान का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

सूत्रों से सामने आई जानकारी के अनुसार, मलेशिया के 16 राज्यों और संघीय क्षेत्रों में से 8 में बाढ़ की वजह से जल स्तर खतरे के निशान पर चला गया है। चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। ऐसे में अब बाढ़ के पानी का खतरनाक स्तर पर आने से संकट(rai typhoon in Malaysia) और बढ़ गया है।

बाढ़ से नदियां में उफान पर

एक तरफ फिलिपींस में इस महाविनाशक तूफान की वजह से करीब 208 लोगों की मौत हो गई है। जबकि मृतकों की संख्या में और भी वृद्धि होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं अब मलेशिया (rai typhoon in Malaysia) में इस कदर बाढ़ के कहर से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। पूरे देश की नदियां में उफान पर हैं। पहाड़ों पर लैंड स्लाइडिंग होने से सड़कें एकदम सुनसान और वाहन पानी में डूबते दिखाई दे रहे हैं।

मलेशिया में तूफान का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

बाढ़ की वजह से मलेशिया के 15 हाईवे पर वाहनों का आवागमन रुकने की वजह से सप्लाई चेन बुरी तरह से प्रभावित होने लगी है। अब लोगों को जरूरी चीजों की कमी होने का बड़ा खतरा हो गया है। लोगों की आमदमी पर भी बुरा असर पड़ने लगा है। लोगों किसी तरह अपने परिवार को बचाने के लिए सुरक्षित जगह की तरफ जा रहे हैं। राहत और बचाव दल के लोगों की मदद से हजारों लोगों की सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है।

घर छोड़ने को मजबूर हुए हजारों लोग

मलेशिया में तूफान का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)

मलेशिया का सबसे अमीर राज्य जिसे माना जाता है वह है राजधानी क्वालालंपुर से लगा राज्य सेलांगोर। ऐसे में अब सेलांगोर इस समय बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। इस राज्य में रहने वाले करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों को मजबूरी में अपना घर छोड़कर भागना पड़ा। यहां से वे अब सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं।

देश के इन संकटग्रस्त हालातों पर प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब ने कहा कि फंसे हुए लोगों को आश्रय स्थलों तक पहुंचाने में मदद के लिए पुलिस, सेना और दमकल विभाग के 65 हजार से ज्यादा कर्मियों को तैनात किया गया है।

फिलीपिंस के बाद मलेशिया में आए इस राय तूफान(rai typhoon in Malaysia) से भीषण आफत मची हुई है। तूफान के कहर से मलेशिया का सबसे बड़ा बंदरगाह पोर्ट क्लैंग पर कामकाज बिल्कुल न के बराबर हो गया है। बिगड़ते मौसम की वजह से यहां से शहर क्लैंग की तरफ जाने वाली ट्रेन की सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है। लेकिन अभी इस तूफान के थमने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

इस तूफान ने लोगों की जिंदगीभर की कमाई को कुछ ही क्षणों में तबाह कर दिया। इस तबाही से मलेशिया के लोगों पर बहुत ही बुरा असर पड़ा है। अपनी आंखों के सामने अपने आशियाने को बर्बाद होता देख लोगों की रूह कांप जाती हैं लेकिन प्रकृति की मार के आगे किसी का बस नहीं चलता है।

मलेशिया में तूफान का कहर (फोटो- सोशल मीडिया)



Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story