×

Pig Heart Transplant In Human: पहली बार इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल, अमेरिकी चिकित्सकों को बड़ी कामयाबी

Pig Heart Transplant In Human: चिकित्सा जगत में पहली बार एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है। यह कामयाबी अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने पाई है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shreya
Published on: 11 Jan 2022 3:55 AM GMT
Pig Heart Transplant In Human: इंसान के अंदर धड़केगा सूअर का दिल, अमेरिकी चिकित्सकों को बड़ी कामयाबी
X

(फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Pig Heart Transplant In Human: अक्सर देखा गया है कि इंसान का दिल अगर किसी बीमारी की वजह से काम करना बंद कर देता है तो डॉक्टर सर्जरी के जरिए हार्ट ट्रांसप्लांट (Heart Transplant) का रास्ता चुनते हैं। ट्रांसप्लांट होने वाला ये दिल आमतौर पर इंसान का ही होता है। लेकिन चिकित्सा जगत में पहली बार एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित एक सूअर का दिल सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया है। यह कामयाबी अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने पाई है।

अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने 57 साल के एक व्यक्ति में सूअर का दिल प्रत्यारोपित कर इतिहास रच दिया है। बताया जा रहा है कि 57 साल के इस व्यक्ति की जान बचाने के लिए अमेरिका के दवा नियामक एफडीए ने इस सर्जरी के लिए न्यू ईयर की पूर्व संध्या पर इजाजत दी थी। इस सर्जरी के कामयाब होने के बाद कहा जा रहा है कि हार्ट ट्रांसप्लांट के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आ सकते हैं। इस सर्जरी को शुक्रवार को सफलतापूर्वक किया गया है।

पीड़ित व्यक्ति की हालत में हो रहा सुधार

मैरीलैंड मेडिसिन विश्वविद्यालय (University of Maryland Medical School) ने सोमवार को एक बयान जारी करते हुए कहा कि अपनी तरह की पहली प्रत्यारोपण सर्जरी में आनुवंशिक रूप से परिवर्तित सुअर का दिल पाने के तीन दिन बाद पीड़ित व्यक्ति डेविड बेनेट अच्छा रिस्पॉन्स कर रहा है। डेविड की हालत में अब सुधार हो रहा है और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। डॉक्टर नजर रख रहे हैं कि उनका नया अंग किस तरह काम कर रहा है।

बयान के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति डेविड बेनेट की हालत काफी नाजुक थी। ऐसे में उनको बचाने के लिए इस सर्जरी का फैसला किया गया। बताया गया है कि बेनेट का परंपरागत रूप से होने वाला हार्ट ट्रांसप्लांट नहीं हो सकता था, जिसके बाद डॉक्टरों ने सूअर का दिल प्रत्यारोपित करने का फैसला किया। इस ऐतिहासिक सर्जरी के लिए एफडीए ने इजाजत दी थी। सर्जरी के सक्सेसफुल होने के बाद माना जा रहा है कि यह शल्य चिकित्सा पशुओं के अंगों के इंसान में प्रत्यारोपण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story