×

यहां कबूतरों को दाना डालना मना है

seema
Published on: 18 Oct 2018 10:45 AM GMT
यहां कबूतरों को दाना डालना मना है
X
यहां कबूतरों को दाना डालना मना है

बर्लिन: बहुत से लोग कबूतरों और दूसरे पक्षियों को दाना डालने को पुण्य का काम समझते हैं। लेकिन दुनिया के कई शहरों में कबूतर मुसीबत बन रहे हैं और वहां इन्हें दाना डालने पर तगड़ा जुर्माना लग सकता है। आइये जानते हैं कहां कबूतरों को दाना डालना मना है।

  • इटली के रूमानी शहर वेनिस में कबूतरों को दाना डालने पर 2008 से बैन है। अधिकारियों को लगता है कि कबूतर इस सुंदर शहर को बदरंग कर रहे हैं। अगर आप वहां कबूतरों को दाना खिलाते पकड़े गए तो आप पर 700 यूरो यानी 60 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
  • लातिन अमेरिकी देश कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में पर्यटकों को कहा जा रहा है कि वे कबूतरों को खाने की कोई चीज नहीं दें। यहां के लोग बड़े शौक से कबूतरों को ब्रेड खिलाते हैं, जिससे कबूतरों की सेहत बिगड़ जाती है। इसके अलावा शहर में कबूतरों की संख्या लगातार बढ़ रही है जिससे कई तरह की परेशानियां हो रही हैं।
  • थाईलैंड में कबूतरों को शहरों से पकड़ कर जंगलों में छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि उनसे फंगल इंफेक्शन, दिमागी बुखार या फिर बर्ड फ्लू समेत कई गंभीर बीमारियां होने का खतरा है। राजधानी बैंकॉक में कबूतरों को दाना खिलाने पर तीन महीने तक की जेल हो सकती है।

यह भी पढ़ें :‘हलाल’ के खिलाफ चीन में अभियान

  • ब्रिटिश शहर वॉटरलूविले में कबूतरों को दाना खिलाने पर 80 पाउंड यानी करीब साढ़े सात हजार रुपए का जुर्माना भरना पड़ सकता है। शहर प्रशासन ने कबूतरों की संख्या कम करने के लिए यह कदम उठाया है।
  • कबूतरों की बढ़ती तादाद से परेशान शहरों में भारत का हैदराबाद शहर भी शामिल है। ग्रेटर हैदराबाद नगर प्रशासन ने सार्वजनिक पार्कों में कबूतरों को दाना डालने पर फरवरी 2017 में रोक लगा दी। पार्क में सुबह टहलने वालों की तरफ से बार बार शिकायत मिलने पर अधिकारियों ने यह कदम उठाया।
  • महाराष्ट्र के पुणे में भी कबूतरों से कई समस्याएं हो रही हैं इसीलिए नगर पालिका ने आम लोगों से आग्रह किया कि वे कबूतरों को दाना न डालें। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारी भी कबूतरों को कई बीमारियों की जड़ मानते हैं।
  • दुनिया भर में अपने कसीनो के लिए मशहूर अमेरिकी शहर लास वेगास भी कबूतरों दाना डालने पर बैन लगाने की सोच रहा है। लोगों का कहना है कि कबूतरों की बीट न सिर्फ शहर को बदरंग कर रही है बल्कि उसमें बीमारी फैलाने वाले रोगाणु भी होते हैं।
  • कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में शाही महल के सामने कबूतरों को दाना डालना एक दंडनीय अपराध है। महल के सामने कबूतरों का दाना बेचने पर भी सख्त रोक है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि लोग ऐसी जगहों पर कबूतरों को दाना डाल सकते हैं जहां साफ सफाई रखना आसान हो।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story