PM Modi Visit : 'एक्ट-ईस्ट नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा दी', शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21वें ASEAN-इंडिया और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वियनतियाने, लाओ पीडीआर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Oct 2024 10:35 AM GMT (Updated on: 10 Oct 2024 11:00 AM GMT)
PM Modi Visit : एक्ट-ईस्ट नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा दी, शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी
X

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN-इंडिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। बता दें कि पीएम मोदी 21वें ASEAN-इंडिया और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वियनतियाने, लाओ पीडीआर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारा ASEAN क्षेत्रों के साथ हमारा व्यापार लगभग दो गुना होकर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गया है। आज भारत ने 7 ASEAN देशों के साथ डायरेक्ट फ्लाइट कनेक्टिविटी है और जल्द ही ब्रुनेई के साथ भी सीधी उड़ानें शुरू होंगी।

पीएम मोदी ने 'लाओ रामायण' का देखा

इससे पहले पीएम मोदी ने लाओस के वियनतियाने में फलक-फ्रालम (जिसे फ्रा लाक फ्रा राम के नाम से भी जाना जाता है) को देखा है। फलक-फ्रालम, जो रामायण का लाओ रूपांतरण है और इसे लुआंग प्रबांग के रॉयल थिएटर द्वारा प्रदर्शित किया जाता है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाओ रामायण का एक एपिसोड देखा। लाओस में रामायण का जश्न मनाया जाता है और यह महाकाव्य दोनों देशों के बीच साझा विरासत और सदियों पुरानी सभ्यता के संबंध को दर्शाता है।

विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के कई पहलुओं का लाओस में सदियों से पालन और संरक्षण किया जाता रहा है। दोनों देश अपनी साझा विरासत को उजागर करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण लाओस में वट फू मंदिर और संबंधित स्मारकों को बहाल करने में शामिल है।


Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story