×

मोदी के 50 समझौते! पाकिस्तान की टेंशन टाइट, भारत-रूस साथ-साथ

कदम से कदम मिलाकर भारत रूस के साथ चलना चाहता है। हम भारत में एक ही नीति के साथ चलते हैं। हमारा मानना है कि सबका साथ उनके विकास और विश्वास के साथ होना चाहिए और यह तीनों चीजों को साथ लेकर ही हम आगे बढ़ते हैं।

Manali Rastogi
Published on: 26 March 2023 7:30 AM GMT
मोदी के 50 समझौते! पाकिस्तान की टेंशन टाइट, भारत-रूस साथ-साथ
X

व्लादिवोस्तोक: ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम (EEF) को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रूस के व्लादिवोस्तोक में संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने भारतीय इकॉनमी को साल 2024 तक 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी बनाने की बात कही। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि इस कार्यक्रम के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत में हुए लोकसभा चुनाव से पहले ही आमंत्रण भेज दिया था।

यह भी पढ़ें: चिदंबरम पर बड़ी खबर! अभी-अभी SC ने सुनाया ये बड़ा फैसला

ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम में पीएम मोदी ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों ने उनके ऊपर भरोसा जताया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार एक्ट ईस्ट मिशन पर भी काम कर रही है। भारत और रूस के बीच एक्ट ईस्ट मिशन के तहत ही 50 से ज्यादा व्यापारिक समझौते हुए हैं।

पीएम मोदी ने दोनों देशों पर की बात

ईस्टर्न इकॉनोमिक फोरम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन ने उनको मौका दिया कि वह रूस की प्रतिभा को और जाने। रूस की प्रतिभा से पीएम मोदी काफी प्रभावित हुए हैं। पीएम मोदी ने बताया कि व्लादिवोस्तोक में भारत ने अपना पहला दूतावास खोला है।

यह भी पढ़ें: EEF में बोले पीएम- 2024 तक बन जाएगी 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनोमी

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये भी कहा कि भारत-रूस का रिश्ता सोवियत रूस के वक्त भी काफी मजबूत था। दोनों देशों के लिए व्लादिवोस्तोक काफी अहम स्थान बन गया है। इसलिए यहां पर एनर्जी सेक्टर और दूसरे रिसॉर्स में भारत ने निवेश किया है।

भारत के सामने पीएम ने रखा अपना मिशन

पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा कि रूस के इस हिस्से के लिए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की काफी ज्यादा रुचि देखने को मिलती है। पीएम ने ये भी कहा कि राष्ट्रपति पुतिन की ये नीति नजर भी आती है।

यह भी पढ़ें: INX MEDIA CASE: चिदंबरम को SC से बड़ा झटका, खारिज हुई अग्रिम जमानत याचिका

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी बोले कि, ‘कदम से कदम मिलाकर भारत रूस के साथ चलना चाहता है। हम भारत में एक ही नीति के साथ चलते हैं। हमारा मानना है कि सबका साथ उनके विकास और विश्वास के साथ होना चाहिए और यह तीनों चीजों को साथ लेकर ही हम आगे बढ़ते हैं। यही वजह है कि 5 ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी की बात करते हैं। हम 2024 तक यह लक्ष्य हासिल भी कर लेंगे।’

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story