×

PM Modi Egypt Visit: जनिए पीएम मोदी ने इस महिला से क्यों पूछा आप हिंदी जानती हैं और फिर जवाब सुन दंग रह गए प्रधानमंत्री

PM Modi Egypt Visit: जेना ने शोले का गाना गा कर पीएम मोदी का स्वागत किया।

Ashish Pandey
Published on: 25 Jun 2023 2:15 AM GMT
PM Modi Egypt Visit: जनिए पीएम मोदी ने इस महिला से क्यों पूछा आप हिंदी जानती हैं और फिर जवाब सुन दंग रह गए प्रधानमंत्री
X
PM Modi Egypt Visit: Photo- Social Media

PM Modi Egypt Visit: पीएम मोदी दो दिन की यात्रा पर आज मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। काहिरा पहुंचने पर पीएम मोदी का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के काहिरा में रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे तो वहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की। उनका यहां पर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। जेना नाम की महिला ने पीएम मोदी के सामने फिल्म शोले का गाना ‘ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे‘ गा कर जब स्वागत किया तो मोदी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। महिला जेना ने कहा, ‘पीएम मोदी से मिलकर बहुत अच्छा लगा। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझसे पूछा कि क्या मैं कभी भारत गई, जिस पर मैंने मना किया। फिर उन्होंने मुझ से पूछा कि मैंने हिंदी कहां से सीखी तो मैंने कहा कि मैंने भारत की फिल्में और गाने सुनकर सीखी है।‘

भारतीय मूल के लोगों में खुशी

मिस्र में बोहरा समुदाय के एक भारतीय मूल के नागरिक ने कहा कि मैं यहां पिछले 26 सालों से रह रहा हूं। आज हमें बहुत अच्छा लग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी यहां आए हैं, उनसे मिलना हमारे लिए सम्मान की बात है। यहां सभी बहुत खुश हैं। मिस्र में भारतीय समुदाय संघ के अध्यक्ष आशीष वालिया ने बताया कि यहां करीब 3500 भारतीय रहते हैं। आज मोदी जी के स्वागत के लिए करीब 60-70 लोग थे। पीएम ने मिस्र की महिलाओं का हिंदी गाना भी सुना।

यहां भारतीयों को काफी पसंद किया जाता है। इधर, काहिरा में रिट्ज कार्लटन के महाप्रबंधक ने कहा कि प्रधानमंत्री का यहां आना हमारे लिए बहुत बड़ा सम्मान है। भारतीय समुदाय का बड़ी संख्या में उनका स्वागत करना दिखाता है कि मिस्र में भारतीय समुदाय के लोग कम नहीं है। हमने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया है। हम सम्मानित है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसा इतने सालों में कोई काहिरा में आया है और जो हमारे हॉटल में दो दिन रहेंगे।

Ashish Pandey

Ashish Pandey

Next Story