×

PM Modi In US: वाशिंगटन से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, आज UNGA मीटिंग में लेंगे हिस्सा, उठाएंगे यह मुद्दा!

Pm Modi In US: यूएनजीए के 76वें सत्र में कोरोना और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ragini Sinha
Published on: 25 Sep 2021 2:49 AM GMT
PM Modi In US
X

PM Modi In US: वाशिंगटन से न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी (सोशल मीडिया)

Pm Modi In US: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) आज न्यूयॉर्क (Newyork) पहुंच गए गए हैं। यहां वह UNGA के 76वें सत्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने खुद ट्वीट कर न्यूयॉर्क पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वे भारतीय समयानुसार शाम 6.30 बजे UNGA को संबोधित करेंगे। बता दें कि पीएम मोदी अपनी तीन दिवसीय अमेरिका (America) यात्रा पर हैं। UN में पीएम का भाषण करीब 20 मिनट का हो सकता है। संबोधन के बाद पीएम रात 9.15 बजे भारत के लिए रवाना होंगे।


76वां सत्र भारत के लिए काफी खास है

संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र भारत के लिए काफी खास है, क्योंकि भारत इस बार भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में भारत सभी देशों के सामने मजबूती से अपनी बात को रखेगा। टीएस तिरुमूर्ति ने बताया था कि 76वें सत्र में भारत आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों को उठाएगा। यूएनजीए के 76वें सत्र में कोरोना और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा आर्थिक मंदी, जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद मध्य एशिया व अफ्रीका में छिड़े सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

ग्लोबल सिटीजन लाइव कार्यक्रम में भी लेंगे हिस्सा

पीएम मोदी UNGA के बाद ग्लोबल सिटीजन लाइव कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। 'ग्लोबल सिटीजन' वैश्विक संगठन है, जो गरीबी को खत्म करने की दिशा में काम कर रहा है। ग्लोबल सिटीजन लाइव 24 घंटे का कार्यक्रम है, इसमें मुंबई, न्यूयॉर्क, लॉस एंजेलिस, पेरिस, सिडनी, रियो डि जेनेरो, लागोस और सियोल सहित प्रमुख शहरों में लाइव कार्यक्रम होंगे।

पीएम मोदी ने क्‍वाड सम्मेलन में भी हिस्‍सा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा आयोजित क्‍वाड सम्मेलन में हिस्‍सा लिया। यहां पीएम मोदी ने कहा कि चार लोकतंत्रों का समूह 'फोर्स फॉर ग्लोबल गुड' के रूप में कार्य करेगा। इसके साथ पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि सुनिश्चित करेगा।

बता दें कि संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी का ये चौथा संबोधन होगा। पीएम ने 2014 में पहली बार UN को संबोधित किया था। फिर 2019 में भी पीएम मोदी ने UN को संबोधित किया था। 2020 में कोरोना के कारण पीएम मोदी का वर्चुअल संबोधन हुआ था। मौजूदा समय में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अस्थाई सदस्य है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story