PM Modi Visit : 'भारत-आसियान के संबंधों को और बनाएंगे मजबूत', पीएम मोदी ने रखे ये 10 सुझाव

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN-इंडिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया।

Network
Newstrack Network
Published on: 10 Oct 2024 12:55 PM GMT (Updated on: 10 Oct 2024 1:13 PM GMT)
PM Modi Visit : भारत-आसियान के संबंधों को और बनाएंगे मजबूत, पीएम मोदी ने रखे ये 10 सुझाव
X

PM Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ASEAN-इंडिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि मैंने भारत की एक्ट-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। पिछले एक दशक में इस नीति ने भारत और ASEAN देशों के संबंधों को नई ऊर्जा, दिशा और गति दी है। इसके साथ उन्होंने भारत-आसियान देशों के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए 10 सूत्री योजना पेश की है। बता दें कि पीएम मोदी 21वें ASEAN-इंडिया और 19वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए वियनतियाने, लाओ पीडीआर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं।

पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और उन्होंने लिखा, आसियान के साथ भारत की मित्रता को और प्रगाढ़ बनाने के लिए 10 सुझाव प्रस्तावित किए गए हैं। जानिए क्या हैं 10 सुझाव-

1. वर्ष 2025 को आसियान-भारत पर्यटन वर्ष के रूप में मनाना, जिसके लिए भारत संयुक्त गतिविधियों के लिए 5 मिलियन अमरीकी डॉलर उपलब्ध कराएगा।

2. युवा शिखर सम्मेलन, स्टार्ट-अप महोत्सव, हैकाथॉन, संगीत समारोह, आसियान-भारत थिंक टैंक नेटवर्क और दिल्ली वार्ता सहित केंद्रित गतिविधियों के माध्यम से एक्ट ईस्ट नीति के एक दशक का जश्न मनाना।

3. विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास निधि के तहत आसियान-भारत महिला वैज्ञानिक सम्मेलन आयोजित करना।

4. नालंदा विश्वविद्यालय में छात्रवृत्ति की संख्या दोगुनी करना और भारत में कृषि विश्वविद्यालयों में आसियान छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति का प्रावधान करना।

5. 2025 तक आसियान-भारत वस्तु व्यापार समझौते की समीक्षा।

6. आपदा से निपटने के लिए भारत 5 मिलियन अमरीकी डॉलर उपलब्ध कराएगा।

7. स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया स्वास्थ्य मंत्रियों का ट्रैक शुरू करना।

8. डिजिटल और साइबर को मजबूत करने की दिशा में आसियान-भारत साइबर नीति वार्ता।

9. ग्रीन हाइड्रोजन पर कार्यशाला।

10. जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए माँ के लिए एक पेड़ लगाओ अभियान में शामिल होने के लिए आसियान नेताओं को आमंत्रित किया गया।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story