×

जापानी कारोबारियों को मोदी का संबोधन, कहा- दोनों देश मिलकर कर रहे अच्छा काम

By
Published on: 11 Nov 2016 4:23 AM GMT
जापानी कारोबारियों को मोदी का संबोधन, कहा- दोनों देश मिलकर कर रहे अच्छा काम
X

टोक्योः पीएम मोदी ने टोक्यो में शुक्रवार को जापान के सम्राट अकिहितो से मिले। मोदी जापानी पीएम शिंजो आबे से भी मुलाकात करेंगे और 12 समझौंतो पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि दोनो देशों के बीच असैन्य परमाणु करार भी हो सकता है।

कोबे में पीएम मोदी जापानी कारोबारियों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि भारतीय पैमाने पर गति और कौशल की जरूरत के रूप में जापान की अहम भूमिका है। हमारे मेगा प्रोजेक्ट्स में जापान की भागीदारी दोनों देशों के आगे बढ़ने की गति का प्रतिक है। भारत आर्थिक सुधारों की एक नई दिशा में लगा है। मेरा संकल्प दुनिया में सबसे खुली अर्थव्यवस्था बनाना है।

-'मेड इन इंडिया' और 'मेड इन जापान' मिलकर अच्छा काम कर रहे है।

-भारत के विकास की जरूरत विशाल और पर्याप्त है।

-हमें तेजी से आगे बढ़ने की विकासात्मक प्राथमिकताओं की तलाश है,

-लेकिन वह एक अनुकुल वातारण के तरीके से होना चाहिए।

-हमें अपनी चिंताओं को समाधान में सक्रिय होना होगा।

-जो आगे चलकर जापानी औद्योगिक टाउनशिप समेत विशेष तंत्र को मजबूत करेगा।

ये भी पढ़ें... अब केंद्र कर रहा ब्लैक मनी वालों पर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी, पीएम मोदी के संकेत

शिखर सम्मेलन के दौरान दोनों देशों ने सुरक्षा कारोबार, कौशल विकास, आधारभूत संरचना और निवेश में गति प्रदान करने के रास्तों पर चर्चा करेंगे। पीएम मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे के साथ लंबी चर्चा होगी और द्विपक्षीय सामरिक संबंधों को गति दी जाएगी।

ये भी पढ़ें... मोदी सरकार के फैसले से नेपाल पर पड़ा भारी असर, बंद किए गए सभी कैसिनो

Next Story