×

अजब-गजब! पोलैंड के रहस्यमयी क्रूक्ड जंगल में झुके हुए पेड़

Rishi
Published on: 11 Aug 2017 1:24 PM
अजब-गजब! पोलैंड के रहस्यमयी क्रूक्ड जंगल में झुके हुए पेड़
X

यह दुनिया अजूबों से भरी हुई है। प्रकृति की गोद भी तमाम अजूबों से भरी हुई है। पोलैंड का क्रूक्ड जंगल भी दुनिया के लिए एक अजूबे की तरह ही है। यह दुनिया के बाकी जंगलों से बिल्कुल अलग है।

यहां का सबसे बड़ा अजूबा यह है कि यहां के सारे पेड़ झुके हुए हैं। पोलैंड का यह जंगल नोवे सजारनोवो गांव के पास स्थित है। इस जंगल में पेड़ों की विशेषता यह है कि यहां के पेड़ समकोण यानी 90 डिग्री तक झुके हुए हैं। ये तीन से नौ फुट तक बढऩे के बाद मुड़ते हैं।

ये भी देखें:Interview: यतींद्र मिश्र की बेबाक राय, आज का लेखक संपादक का मुखापेक्षी नहीं

ये पेड़ देखने में काफी रोचक और रहस्यमयी लगते हैं। क्रूक्ड जंगल अपने इन रहस्यमयी पेड़ों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। जंगल के इन पेड़ों को लेकर कहा जाता है कि ये द्वितीय विश्वयुद्ध की शुरुआत से पहले लगाए गए थे। इसके बारे लोगों की अलग-अलग राय है।

कुछ स्थानीय लोगों का कहना है कि यह गुरुत्वाकर्षण बल की वजह से ऐसे हो जाते हैं। वहीं कुछ लोग इन पेड़ों को झुकाने में दूसरे ग्रहों से आए प्राणियों की भूमिका को मुख्य कारण मानते हैं। वैसे अभी तक इन पेड़ों के झुकने की सही वजह नहीं पता चल सकी है। खैर जो भी हो मगर यह नजारा लोगों को काफी रोमांचित करता है।

Rishi

Rishi

आशीष शर्मा ऋषि वेब और न्यूज चैनल के मंझे हुए पत्रकार हैं। आशीष को 13 साल का अनुभव है। ऋषि ने टोटल टीवी से अपनी पत्रकारीय पारी की शुरुआत की। इसके बाद वे साधना टीवी, टीवी 100 जैसे टीवी संस्थानों में रहे। इसके बाद वे न्यूज़ पोर्टल पर्दाफाश, द न्यूज़ में स्टेट हेड के पद पर कार्यरत थे। निर्मल बाबा, राधे मां और गोपाल कांडा पर की गई इनकी स्टोरीज ने काफी चर्चा बटोरी। यूपी में बसपा सरकार के दौरान हुए पैकफेड, ओटी घोटाला को ब्रेक कर चुके हैं। अफ़्रीकी खूनी हीरों से जुडी बड़ी खबर भी आम आदमी के सामने लाए हैं। यूपी की जेलों में चलने वाले माफिया गिरोहों पर की गयी उनकी ख़बर को काफी सराहा गया। कापी एडिटिंग और रिपोर्टिंग में दक्ष ऋषि अपनी विशेष शैली के लिए जाने जाते हैं।

Next Story

AI Assistant

Online

👋 Welcome!

I'm your AI assistant. Feel free to ask me anything!