×

ब्रिटेन में मुस्लिम आबादी 30 लाख पार, कई क्षेत्रों में होंगे बहुसंख्यक

Newstrack
Published on: 1 Feb 2016 12:41 PM GMT
ब्रिटेन में मुस्लिम आबादी 30 लाख पार, कई क्षेत्रों में होंगे बहुसंख्यक
X

ब्रिटेन: ब्रिटिश इतिहास में पहली बार मुसलमानों की कुल आबादी 30 लाख से पार कर गई है। आबादी से संबंधित जारी नए आंकड़ों के अनुसार पिछले दशक में आबादी दोगुनी हो गई है। इसका सबसे बड़ा कारण जन्म दर में वृद्धि और आव्रजन नीति है।

कुछ क्षेत्रों में बहुमत में होंगे मुस्लिम

कार्यालय ऑफ द नेशनल स्टैटिसटिक्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि राजधानी लंदन के कुछ क्षेत्रों की आबादी आधे से अधिक मुसलमानों की है। अगले 10 वर्षों में यहां मुसलमान बहुमत में होंगे। इस आबादी ने शेष सभी धर्मों को पीछे छोड़ दिया है।

कहां हैं कितने प्रतिशत मुस्लिम आबादी

-ब्लैकबर्न में 29 प्रतिशत।

-सल्लू में 26 प्रतिशत।

-ल्यूटन में 25 प्रतिशत।

-बर्मिंघम में 23 प्रतिशत।

-मेनचेस्टर में 18 प्रतिशत मुसलमान रहते हैं।

छोटी उम्र वालों की आबादी बढ़ रही है तेजी से

रिपोर्ट में कहा गया है कि इंग्लैंड और वेल्स में रहने वाले आधे से अधिक मुसलमान विदेशों में पैदा हुए हैं। जबकि दस साल से कम उम्र के मुसलमानों की आबादी ब्रिटेन में रहने वाले सभी धर्मों और देशों की तुलना में सबसे अधिक है। इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है। 30 लाख मुसलमानों का मतलब यह है कि हर 20 में से एक व्यक्ति मुसलमान है।

ब्रिटेन में नई बहस शुरू

इन आंकड़ों के सामने आने के बाद ब्रिटेन की सामाजिक पहचान पर एक नई बहस शुरू हो गई है।

तेजी से बदल रहा है समाज

ब्रिटेन में अप्रवासियों संगठनों पर नजर रखने वाले पूर्व राजनयिक लॉर्ड ग्रीन ने कहा 'यह एक स्पष्ट सबूत है कि बड़े पैमाने पर ब्रिटेन में लोग आ रहे हैं। इससे हमारा समाज तेजी से बदल रहा है। मुसलमानों की बढ़ती आबादी से सामाजिक सदभाव की समस्या पैदा हो सकती है।

अन्य क्षेत्रों से भी हो रहा है पलायन

एक्सपर्ट का मानना है कि पश्चिमी यूरोप, मध्य पूर्व और अन्य क्षेत्रों से मुसलमान बड़ी संख्या में ब्रिटेन का रुख कर रहे हैं।

Newstrack

Newstrack

Next Story