×

Earthquake in Morocco : कब्रिस्तान बना मोरक्को, 6.8 तीव्रता के भूकंप से भीषण तबाही, 632 लोगों की मौत

Earthquake in Morocco : उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप के झटकों ने पूरे मोरक्को को झकझोर कर रख दिया। अब तक 632 लोगों की मौत हो चुकी है।

aman
Written By aman
Published on: 9 Sep 2023 2:21 AM GMT (Updated on: 9 Sep 2023 8:16 AM GMT)
Earthquake in Morocco
X

Earthquake in Morocco (Social Media)

Earthquake in Morocco : उत्तर अफ्रीकी देश मोरक्को में 6.8 की तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप आया है। भूकंप के झटकों ने पूरे मोरक्को को झकझोर कर रख दिया। जिससे उत्तर में रबात शहर से लेकर दक्षिण में सिदी इफनी और उससे आगे तक हलचल मच गई। इस उच्च तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से भारी तबाही की सूचना है। मोरक्को में खबर लिखे जाने तक 632 लोगों की मौत हो चुकी थी।

समाचार स्टेशन अल-अरबिया (Al-Arabiya) के अनुसार, कईयों के हताहत होने की खबर है। मोरक्को के भिन्न प्रान्त के अधिकारियों ने मृतकों की अनुमानित संख्या बतायी है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के मुताबिक, भूकंप से शुक्रवार देर पूरा देश हिल गया। दिन चढ़ने के साथ नुकसान का अंदाजा लग पाएगा।

दिल दहलाने वाले वीडियो सामने आए

बताया गया है कि, मोरक्को में भूकंप के तेज झटके शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 11 मिनट के करीब महसूस किए गए। भूकंप के झटके का एपीसेंटर मारकेश से 71 किलोमीटर दूर 18.5 किलोमीटर की गहराई पर था। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए। वीडियो के अनुसार, भूकंप के झटके की वजह से मलबा संकरी गलियों में बिखरा गया। घरों में रखे लोगों के सामान अलमारियों से गिर गए। भूकंप की तीव्रता को लेकर यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (US Geological Survey) ने शुरुआती आंकड़े पेश किए। जिसे लेकर उन्होंने आर्थिक नुकसान को दर्शाने के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। अनुमान लगाया गया है कि अधिक नुकसान होने की संभावना है।

मोरक्को में पहले भी आए हैं शक्तिशाली भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने शुरुआती आंकड़े पेश किए। भूकंप के झटकों की वजह से हुई मौतों के लिए येलो अलर्ट (yellow alert) जारी किया। ये दर्शाता है कि बड़ी संख्या में हताहत होने की संभावना है। USGS ने बताया, 'इस क्षेत्र की आबादी वैसे इलाकों में रहती है, जो भूकंप के झटकों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है।' अफ़्रीकी और यूरेशियाई प्लेटों (African and Eurasian plates) के बीच स्थित होने की वजह से मोरक्को के उत्तरी क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। पूर्वोत्तर मोरक्को के अल होसेइमा में 2004 (Earthquake in Al Hoceima 2024) के दौरान आए तेज भूकंप के झटकों की वजह से कम से कम 628 लोग मारे गए थे, जबकि 926 घायल हो गए थे।

आपको बता दें, मोरक्को के पड़ोसी देश अल्जीरिया (algeria) में 1980 के दौरान आए 7.3 तीव्रता की तेज भूकंप के कारण 2,500 लोग मारे गए थे। तब कम से कम 3 लाख लोग बेघर हो गए थे। इसे हाल के इतिहास में सबसे बड़े और विनाशकारी भूकंपों में से एक माना जाता है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story