×

Draupadi Murmu Portugal Visits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा, लिस्बन में हुआ भव्य स्वागत

Draupadi Murmu Portugal Visits:

Snigdha Singh
Published on: 7 April 2025 7:40 AM IST (Updated on: 7 April 2025 12:40 PM IST)
Draupadi Murmu Portugal Visits: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की पुर्तगाल यात्रा, लिस्बन में हुआ भव्य स्वागत
X

Draupadi Murmu Portugal Visits: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंच गई हैं। यह राष्ट्रपति मुर्मू की पहली यूरोपीय यात्रा है, जो द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। 27 सालों में पहली बार यह यात्रा पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो दे सूज़ा के निमंत्रण पर हो रही है। यात्रा दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों का प्रतीक है। लिस्बन एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत किया गया, जहां उन्हें पुर्तगाल के वरिष्ठ अधिकारियों और भारतीय समुदाय के प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया।



विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) तन्मय लाल ने विशेष ब्रीफिंग के दौरान इन यात्राओं को "दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक यात्राएँ" करार दिया। पुर्तगाल यात्रा के बारे में बताते हुए, सचिव लाल ने कहा कि यह यात्रा ऐतिहासिक है क्योंकि भारत और पुर्तगाल के राजनयिक संबंधों के 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। उन्होंने कहा, "भारत के किसी राष्ट्रपति की पुर्तगाल की पिछली यात्रा को 27 वर्ष हो चुके हैं, इसलिए यह यात्रा प्रतीकात्मक और ऐतिहासिक है।" राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के निमंत्रण पर यात्रा पर जाएंगी। सचिव लाल ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और पुर्तगाल के बीच उच्च स्तरीय यात्रा आदान-प्रदान बढ़ा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को दर्शाता है।

राष्ट्रपति मुर्मू पुर्तगाल में राष्ट्रपति सूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी। इसके अलावा, राष्ट्रपति उनके सम्मान में आयोजित भोज में शामिल होंगी, पुर्तगाल के प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो से मिलेंगी, और पुर्तगाल की संसद के अध्यक्ष जोस पेड्रो अगुइर ब्रैंको से भी मुलाकात करेंगी। लिस्बन के मेयर भी उनके सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करेंगे। राष्ट्रपति पुर्तगाल में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मिलेंगी और वहां के विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में भारतीय शोधकर्ताओं से मिलने की संभावना भी है।

Snigdha Singh

Snigdha Singh

Leader – Content Generation Team

Hi! I am Snigdha Singh, leadership role in Newstrack. Leading the editorial desk team with ideation and news selection and also contributes with special articles and features as well. I started my journey in journalism in 2017 and has worked with leading publications such as Jagran, Hindustan and Rajasthan Patrika and served in Kanpur, Lucknow, Noida and Delhi during my journalistic pursuits.

Next Story