×

कतर में मोदीः PM की दरियादिली देख भारतीय वर्कर्स की आंखों में आए आंसू

Newstrack
Published on: 5 Jun 2016 7:29 AM GMT
कतर में मोदीः PM की दरियादिली देख भारतीय वर्कर्स की आंखों में आए आंसू
X

दोहा: राजधानी दोहा में भारतीय वर्कर्स अपने सामने पीएम मोदी को देखकर हैरान थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि मोदी उनसे भी मिलेंगे, इतना ही नहीं वह उनके साथ बैठकर खाना भी खाएंगे। सच में भारतीय वर्कर्स से लिए यह किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं था।

पीएम ने उन्हें आश्वासन भी दिया कि वह खाड़ी देश के नेताओं के साथ होने वाली अपनी बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं को उठाएंगे। पीएम की इस दलियादिली को देख वर्कर्स की आंखें नम हो गई उन्‍होंने पीएम को थैंक्‍स कहा। कतर में भारतीय मूल के 6 लाख से ज्यादा लोग रहते हैं।

indian-wokers-doha

मोदी ने भारतीय वर्कर्स से क्या कहा

-कड़ी मेहनत कीजिए लेकिन ऐसा करते समय अपने शरीर पर भी ध्यान दीजिए। खुद को फिट रखना जरूरी है।

-मोदी शनिवार रात कतर पहुंचने के बाद वर्कर्स मेडिकल कैम्प के प्रोग्राम में शरीक हुए। यह प्रोग्राम दोहा के मशरेब में रखा गया था।

-मोदी ने कहा- भारत की ग्लोबल इमेज पीएम या एम्बेसडर से नहीं बनती।

-इमेज बनती है आपके बिहेवियर से। इसी के चलते भारत का नाम ऊंचा हो रहा है।

Newstrack

Newstrack

Next Story